Jan 12, 2026
POLITICAL NEWS

कांग्रेस पार्टी को मां कहने वाले क्या भविष्य में AAP के होंगे? :प्रदीप चौहान

कांग्रेस पार्टी को मां कहने वाले क्या भविष्य में AAP के होंगे? :प्रदीप चौहान

न कभी ब्लॉक मीटिंग्स में भाग लिया और न दिल से कांग्रेस संगठन से जुड़े,  व्यक्ति विशेष और पार्टी कमजोर करना इनका motto रहा: अध्यक्ष

न्यूज़ देशआदेश

भंगानी जोन अध्य्क्ष प्रदीप चौहान ने बयान जारी करते हुए कहा कि ये जो अति महत्वकांशी लोग पार्टी छोड़ कर जा रहे है। ये वही लोग है जिन्होंने न तो कभी ब्लॉक मीटिंग्स में हिस्सा लिया और न ही कांग्रेस को एक मंच पर लाने का प्रयास किया। हमेशा से सिर्फ व्यक्ति विशेष के लिये काम किया व पार्टी को गुमराह व कमजोर करने का काम किया। पांवटा में कांग्रेस का बड़ा जनाधार है जो इनके बहकावे में भी नहीं आया है। पांवटा में कांग्रेस को इन्होंने ही कमजोर करने की राजनीति की है। वरना अन्य सभी पार्टियों से कहीं बड़ा वोट बैंक कांग्रेस का रहा।

इससे साफ जाहिर होता है ये लोग संगठन से नहीं जुड़े बल्कि व्यक्ति विशेष से जुड़े है अपना पर्सनल मोटिव आगे रखकर पार्टी को कमजोर करते थे।

बता दें कि ये वही लोग है जो कहते थे कांग्रेस पार्टी हमारी मां है। आज यह लोग कांग्रेस पार्टी के नही हुए तो किसी अन्य के क्या होंगे। जनता सब जानती है। आप मे जाने से कांग्रेस पार्टी और  मजबूत होगी।

Originally posted 2022-03-27 10:28:15.