भड़काऊ भाषण देना महंगा पड़ा आरोपी पंचायत प्रधान व पूर्व बीडीसी सदस्य को
![](https://newsdeshadesh.com/wp-content/uploads/2024/10/Yamuna.jpg
)
भड़काऊ भाषण देना महंगा पड़ा
आरोपी पंचायत प्रधान व पूर्व बीडीसी सदस्य को
अदालत में पेश कर मिला चार दिन का पुलिस रिमांड:पुलिस
न्यूज़ देशआदेश
![](https://newsdeshadesh.com/wp-content/uploads/2024/10/IMG-20241013-WA0011.jpg)
पुलिस थाना माजरा के तहत भड़काऊ भाषण देने वाले आरोपी पंचायत प्रधान व पूर्व बीडीसी सदस्य को अदालत ने चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है।
![](https://newsdeshadesh.com/wp-content/uploads/2024/10/JPREC_T_INSTITUTE_PAONTA_SAHIB_NEW.jpg)
जानकारी के अनुसार 17 मई की रात को शिवलिंग पर अभ्रद टिप्पणी करने पर दो समुदाय में पुलिस थाने के बाहर तनाव हो गया था। जिसके बाद पुलिस ने उन्माद फैलाने के मामले में वीरवार को पुलिस ने एक पंचायत प्रधान सहित एक पूर्व बीडीसी सदस्य को गिरफ्तार किया।
जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को शुक्रवार को पांवटा साहिब की अदालत में पेश किया गया। जहां से अदालत ने दोनों आरोपियों को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है।
उधर, पांवटा साहिब डीएसपी बीर बहादुर ने बताया की गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को अदालत में पेश होने के बाद चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
Originally posted 2022-05-20 15:07:00.