Jul 27, 2024
HIMACHAL

Shanta Kumar: देश के सौ बड़े मंदिर एम्स जैसे अस्पताल चलाने में सक्षम

Shanta Kumar: देश के सौ बड़े मंदिर एम्स जैसे अस्पताल चलाने में सक्षम

न्यूज देशआदेश

 

सार

पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि देश में कुल पांच लाख मंदिर हैं। कुछ मंदिर जन कल्याण का काम कर सकते हैं तो बाकी मंदिरों को भी ऐसा करने के लिए सरकार को प्रेरित करना चाहिए।

पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि देश के बड़े और छोटे मंदिर अपने तरीके से सेवा कर सकें तो देश में कई लोगों को इसका लाभ मिलेगा। देश में कई ऐसे मंदिर हैं, जो अपने स्तर पर एम्स जैसे अस्पताल चला सकते हैं। छोटे मंदिर अपनी आय को देख छोटी या बड़ी गोशाला पर अपना पैसा खर्च कर सकते हैं।
इसे लेकर सरकार को इन मंदिरों को प्रेरित करना चाहिए या जरूरत हो तो कानून भी बनाया जाना चाहिए। देश में कुल पांच लाख मंदिर हैं।
मंदिरों की आय भारत सरकार की आय से भी कई गुणा अधिक है। मंदिरों में धन और संपत्ति भी देश की है। कुछ मंदिर जन कल्याण का काम कर सकते हैं तो बाकी मंदिरों को भी ऐसा करने के लिए सरकार को प्रेरित करना चाहिए।
आवश्यकता हो तो कानून भी बनाया जाना चाहिए। कहा कि इन दो अति महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने के लिए सरकार को कुछ खर्च नहीं करना पड़ेगा।
जब मंदिर समाज सेवा का ऐसा काम करने लगेंगे तो मंदिरों में दान की आय भी बढ़ जाएगी। आजादी के 75 सालों में सभी सरकारों ने विकास का प्रयास किया है। पिछले आठ सालों में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो भी अधिक से अधिक हो सकता है, वह भारत में किया और बहुत विकास हुआ है। इसके बाद भी बढ़ती आबादी तथा कुछ और कारणों से अभी गरीबी और पिछड़ापन है। इसमें ये मंदिर अपना सहयोग कर सकते हैं।