Jul 27, 2024
EDUCATION

बीबी जीत कौर स्मारक वमावि में मनाया विश्व पर्यावण दिवस

 

बीबी जीत कौर स्मारक वमावि में मनाया विश्व पर्यावण दिवस

जूनियर विंग: भाषण प्रतियोगिता में गांधी हाउस के अनुज कुमार ने प्रथम और नेहरू हाउस की अलीशा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया:प्रधानाचार्य

देश आदेश

 पांवटा साहिब: बीबी जीत कौर स्मारक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शमशेरपुर, पांवटा साहिब में विश्व पर्यावण दिवस मनाया गया। जिसमे विद्यालय के सभी हाऊस ने भाग लिया!

भाषण प्रतियोगिता में जूनियर विंग में गांधी हाउस के अनुज कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है और नेहरू हाउस की अलीशा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर विंग में टैगोर हाउस के तानिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और नेहरू हाउस के सिमरन कौर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय में सभी विद्यार्थियों के लिए चित्रकला एवम नारा लेखन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

इस अवसर पर प्रधनाचार्य पदम सिंह  ने पर्यावण को सुरक्षित रखने का संदेश दिया और पर्यावरण के बारे में जागरूक किया। विद्यालय अध्यक्ष  जुगल किशोर गुप्ता  एवम विद्यालय प्रबंधक अशोक गोयल ने सभी विद्यार्थियों एवम सभी अध्यापकों को पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश दिया है।