Nov 2, 2025
HIMACHAL

निशानेबाजी में चूका मुख्यमंत्री का निशाना, पांच बार लगाया टारगेट

CM Jairam Thakur: निशानेबाजी में चूका मुख्यमंत्री का निशाना, पांच बार लगाया टारगेट

देशआदेश

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दो बार पिस्टल से निशाना लगाया। जबकि तीन बार राइफल से टारगेट पर निशाना लगाया। लेकिन हर बार टारगेट पर लगाया गया निशाना चूक गया।

 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर रविवार को जिला के कसौली स्थित नामी स्कूल पहुंचे। यहां पहुंचने पर उन्होंने सबसे पहले प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सुना। इसके बाद 33 करोड़ रुपये की लागत से बने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया। स्कूल प्रबंधन की ओर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बारे में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को जानकारी दी गई। इसी दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज में हाथ आजमाया।

 

उन्होंने पांच बार निशानेबाजी की। दो बार पिस्टल से निशाना लगाया। जबकि तीन बार राइफल से टारगेट पर निशाना लगाया। लेकिन हर बार टारगेट पर लगाया गया निशाना चूक गया। वहीं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने पहली बार में ही टारगेट पर निशाना लगाकर सफलता हासिल की

Originally posted 2022-09-26 00:02:52.