Sep 16, 2025
LOCAL NEWS

फूलपुर तथा भैला में मनाया राष्ट्रीय पोषण माह:आशा

पंचायत घर फूलपुर तथा भैला में मनाया राष्ट्रीय पोषण माह:आशा

 

न्यूज़ देशआदेश/पांवटा साहिब

 

                       विकास खण्ड पांवटा के तहत ग्राम पंचायत फूलपुर तथा ग्राम पंचायत भैला में राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम मनाया गया। यह कार्यक्रम फूलपुर पंचायत प्रधान तारो देवी की अध्यक्षता में मनाया गया । इस दौरान महिला एवं बाल विकास परियोजना के अंतर्गत पुरुवाला वृत पर्यवेक्षक आशा तोमर भी उपस्थित रहे।

                सर्व प्रथम वृत पर्यवेक्षक ने पंचायत प्रधान समेत कार्यक्रम में उपस्थित अन्य महिलाओं का स्वागत किया तथा पौष्टिक आहार की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पौष्टिक आहार की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें गर्भवती, धात्री, किशोरियों तथा 6 वर्ष तक के बच्चों के पोषाहार से सम्बंधित विभिन्न प्रकार के पोष्टिक तत्वों से भरपूर पोषाहार को प्रदर्शित किया गया।

                    इस दौरान कार्यक्रम में विभिन्न केंद्रों से आँगनबाड़ी कार्यकर्ता बलविंदर कौर, सरोज देवी, रेणु बाला, संतोष देवी, भगवती देवी, आशा कार्यकर्ता कृष्णा देवी, सुनीता शर्मा, सुनीता देवी, स्वास्थ्य कार्यकर्ता तथा स्थानीय पंचायत के प्रतिनिधि, महिलाएं आदि उपस्थित रहे।

Originally posted 2022-09-30 14:27:28.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *