Sep 16, 2024
Popular News

भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी में धक्का मुक्की व तीख़ी नोंक-झोंक, जानें वजह

पांवटा साहिब में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी में धक्का मुक्की व तीख़ी नोंक-झोंक, जानें वजह

धर्मपुर विस क्षेत्र के दो बूथों पर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं में कहासुनी-गाली गलौच

न्यूज देशआदेश

सिरमौर जिले के पांवटा साहिब निर्वाचन क्षेत्र की गोरखूवाला पंचायत के श्यामपुर पोलिंग बूथ पर भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों के बीच खूब धक्का मुक्की हुई।

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब निर्वाचन क्षेत्र की गोरखूवाला पंचायत के श्यामपुर पोलिंग बूथ पर भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों के बीच खूब धक्का मुक्की हुई। इससे पोलिंग बूथ के बाहर माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया।

बताया जा रहा है कि भाजपा प्रत्याशी एवं निर्वतमान ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के बार-बार पोलिंग बूथ पर जाने से दूसरे राजनीतिक दलों के समर्थक उखड़ गए। घटना शनिवार शाम 5:15 बजे के करीब है।

रिटर्निंग अधिकारी विवेक महाजन ने घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी को पुलिस फोर्स मौके पर भेजने के निर्देश दिए।

इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में कांग्रेस प्रत्याशी किरनेश जंग व भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी एक-दूसरे पर तीखे जुबानी हमले करते दिखे। यहां तक की दोनों के बीच गाली-गलौज भी हुई।

इस बीच दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों ने दोनों को समझाया। इस बीच सुखराम चौधरी गिरते-गिरते बच गए। हालांकि, अभी मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा है लेकिन दोनों प्रत्याशियों की सियासी जंग सार्वजनिक होने से माहौल भी पूरी तरह गरमा गया है।

स्थानीय पंचायत के वार्ड-8 सदस्य प्रदीप कुमार, हर्ष कुमार, रामपाल, मायाराम व दीपक ने बताया कि पोलिंग बूथ पर भाजपा प्रत्याशी चार से पांच बार आने से ये विवाद पैदा हुआ।

भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी ने कहा कि इस पोलिंग बूथ पर मतदान प्रक्रिया धीमी गति से चलते की सूचना मिल रही थी। इस वजह से वह पोलिंग बूथ पर पहुंचे थे।

कांग्रेस प्रत्याशी किरनेश जंग ने बताया कि सुखराम चौधरी के बार-बार पोलिंग बूथ पर जाने से कामकाज में रुकावट आ रही थी। इस कारण वह बूथ पर पहुंचे।

स्थानीय पंचायत प्रधान सुरेखा चौधरी ने कहा कि पोलिंग शांतिपूर्ण ढंग से हो रही है। मामूली से कहासुनी जरूर हुई। लेकिन कोई बड़ी घटना नहीं

डीएसपी रमाकांत ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही फोर्स तैनात कर दी थी। मौके पर माहौल को शांत कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मंडी के धर्मपुर में कार्यकर्ताओं में कहासुनी
धर्मपुर विस क्षेत्र के दो बूथों पर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं में कहासुनी हो गई। बहरी बूथ पर भाजपा उम्मीदवार ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके साथ गालीगलौज किया। रिछली बूथ पर भी कहासुनी की बात सामने आई है।