40 साल बाद भाजपा का अपने गढ़ में सफाया, अनुराग ठाकुर की टेंशन और ज्यादा बढ़ी

40 साल बाद भाजपा का अपने गढ़ में सफाया, अनुराग ठाकुर की टेंशन और ज्यादा बढ़ी

40 साल बाद भाजपा का अपने गढ़ में सफाया, अनुराग ठाकुर की टेंशन और ज्यादा बढ़ी

 

पहली कैबिनेट में OPS को लागू करेंगे: मुख्यमंत्री

 

न्यूज़ देशआदेश

 

हिमाचल में हार के बाद भारतीय जनता पार्टी यह बोल कर अपने दर्द को कम कर रही है कि वह कांग्रेस से 1 फ़ीसदी कम वोट से पिछड़ी है लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं कि भाजपा के खेमे में हलचल बढ़ गई है।

हिमाचल में भाजपा का गढ़ कहे जाने वाले हमीरपुर में भाजपा को सबसे बड़ा झटका लगा है। 40 साल बाद यहां पार्टी पूरी तरह से साफ हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और उनके बेटे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का घर माने जाने वाला हमीरपुर में फिलहाल इस चुनाव में शून्यता रही।

 

वहीं, नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस सरकार अपने वायदे के अनुसार पहली कैबिनेट में पुरानी पेंशन स्कीम (ओपीएस) को लागू करेगी। उन्होंने कहा कि इस बारे में अधिकारियों से चर्चा होगी। उनसे ओपीएस के लोग मिले हैं। उन्होंने कहा कि जहां कानून और नियमों को बदलने की जरूरत होगी, उन्हें बदला जाएगा और एक पारदर्शी प्रशासन देने का प्रयास होगा। 

रविवार को शपथ ग्रहण करने के बाद सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पूरी कैबिनेट का विस्तार होगा। पहली कैबिनेट में सभी प्रकार की गारंटी योजनाओं को लागू करने पर फैसले लिए जाएंगे। उसके बाद ही व्यवस्थागत ढंग से गारंटी योजनाएं लागू होंगी। उन्होंने दस की दस की गारंटी दी हैं।

 

Originally posted 2022-12-11 23:53:55.

Related posts