Sep 8, 2024
Latest News

इस दिन से बिगड़ेगा मौसम

 इस दिन से बिगड़ेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार

न्यूज देशआदेश

 

प्रदेश में शीतलहर का कहर जारी है। सूबे के 12 क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान बुधवार रात को माइनस में दर्ज हुआ। आधा हिमाचल धुंध की आगोश में है।

 

हिमाचल प्रदेश में पांच दिनों तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। इस दौरान राज्य के ऊंचाई वाले भागों में बर्फबारी व निचले क्षेत्रों में बारिश की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के सभी भागों में 6 जनवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना है। 7 जनवरी से उच्च व मध्य पर्वतीय भागों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं।

मैदानी भागों में बारिश हो सकती है। 7 से 9 जनवरी तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। वहीं, प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कमी आना लगातार जारी है।

बुधवार रात को प्रदेश के 12 क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान माइनस में रिकॉर्ड हुआ। आधा हिमाचल धुंध की आगोश में है। मैदानी जिलों में धुंध छाए रहने से विजिबिलिटी कम हो गई है।

मैदानी जिलों ऊना, सिरमौर, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मंडी व सोलन जिलों के कुछ क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय धुंध छाई रही।