Sep 8, 2024
POLITICAL NEWS

सुरेश कश्यप का कार्यकाल बढ़ाने के लिए फरवरी में होगी हिमाचल भाजपा कार्यसमिति की बैठक

सुरेश कश्यप का कार्यकाल बढ़ेगा या नहीं,  फरवरी की बैठक फैसला

देशआदेश

 

हिमाचल प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक फरवरी के पहले सप्ताह में होगी। इसमें भाजपा के नए या वर्तमान अध्यक्ष सुरेश कश्यप का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाने पर फैसला होगा। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, महासचिव और वर्तमान सांसद मौजूद रहेंगे।

प्रदेश भाजपा 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। हिमाचल में लोकसभा की चार सीटें है। ये शिमला, कांगड़ा, मंडी और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र हैं। मंडी सीट से कांग्रेस, जबकि अन्य तीन सीटों पर भाजपा के सांसद हैं।

 

बताया जा रहा है कि प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक इस महीने के अंत में होनी थी, मगर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डे के बेटे की 28 जनवरी को शादी है। इसके चलते इसे फरवरी के पहले सप्ताह में करने का फैसला लिया है। भाजपा नेता बिलासपुर में शादी समारोह में शामिल होंगे।

बैठक में अध्यक्ष के अलावा बूथ सशक्तीकरण, चारों संसदीय क्षेत्रों में भाजपा के सांसदों की मौजूदा स्थिति और प्रगति पर भी चर्चा होनी है। भाजपा बूथ सशक्तीकरण अभियान भी चलाएगी। इसके लिए क्या रणनीति रहेगी, इस पर भी बैठक में निर्णय लिया जाएगा।