JEE MAINS की परीक्षा में द स्कॉलर्स होम स्कूल की धाक:निशा

JEE MAINS की परीक्षा में द स्कॉलर्स होम स्कूल की धाक:निशा

जेईई मेंस की परीक्षा में द स्कॉलर्स होम स्कूल की धाक:निशा

न्यूज़ देशआदेश

जेईई मेंस की परीक्षा में द स्कॉलर्स होम स्कूल के दो विद्यार्थियों ने बढ़िया मार्क्स प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। यह बात स्कूल प्रधानाचार्या निशा परमार ने कहीं है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष हुई जेईई मेंस की परीक्षा में स्कूल के सोहन जुनेजा ने 98.5% और मानिक चौहान ने 96.77% अंक लेकर स्कूल को और अधिक ऊंचाई तक पहुंचा दिया।

बता दें कि पांवटा साहिब जैसे क्षेत्र को उच्च शैक्षणिक स्तर देने के लिए इस वर्ष से स्कूल के प्रांगण में कोचिंग एवं शिक्षण संस्थान की कक्षाएं 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए लगाई जा रही हैं ताकि बच्चों को उच्चतम स्तर की शिक्षा उनके अपने ही शहर में उपलब्ध करवाई जा सके।

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर स्कूल निदेशक महोदय डॉ नरेंद्र पाल सिंह नारंग, स्कूल निदेशक महोदया गुरमीत कौर नारंग ने इन विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी तथा भविष्य में विद्यार्थियों के लिए उनके अपने ही क्षेत्र में इस तरह की सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए दृढ़ संकल्प किया।

Originally posted 2023-02-07 15:44:47.

Related posts