Sep 8, 2024
CRIME/ACCIDENT

अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक सड़क हादसा,  मौत

पांवटा साहिब: अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक सड़क हादसा,  31 वर्षीय व्यक्ति की मौत

न्यूज देशआदेश

 

पांवटा साहिब क्षेत्र के मानपुर देवड़ा में दर्दनाक हादसा हुआ। अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर लुड़क गया जिसमें 31 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुरुवाला थाना पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मेहरुवाला निवासी रविंद्र कुमार (31) ट्रैक्टर लेकर मानपुर देवड़ा की तरफ जा रहा था। अचानक एक मोड़ पर ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। हादसे में रविंद्र घायल हो गया। घायल को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी जीत सिंह ने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर भेज दी गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

:देशआदेश