समाजसेवी लीला तोमर ने नघेता स्कूल में बच्चों को बांटे ट्रैक सूट न्यूज़ देशआदेश राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नघेता के विद्यार्थियों को ग्राम पंचायत भैला के प्रधान मनीष तोमर की धर्मपत्नी लीला तोमर ने 120 ट्रैक सूट भेंट किए। अपनी कार्यशैली और सामाजिक कार्यों के कारण अकसर आंजभोज क्षेत्र में चर्चा में रहने वाले युवा समाजसेवी एवं भैला पंचायत प्रधान मनीष तोमर की तर्ज पर उनकी धर्म पत्नी लीला तोमर सामाजिक गतिविधियों में उनकी भागीदारी रहती है। शुक्रवार को उन्होंने नघेता के गरीब वर्ग के विद्यार्थियों को इस क्षेत्र की…
Author: deshadesh27
भाजपा विधायक के खिलाफ FIR दर्ज, अश्लील चैट का मामला, लड़की ने बताया जान का खतरा
भाजपा विधायक के खिलाफ FIR दर्ज, अश्लील चैट का मामला, लड़की ने बताया जान का खतरा अकसर अपने बयानों को लेकर विवादों में रहने वाले चुराह विस क्षेत्र के विधायक हंसराज एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। इस बार उनके विस क्षेत्र की लड़की ने उनके खिलाफ अश्लील चैटिंग करने का आरोप लगाया। इसको लेकर लड़की ने महिला थाना में भी एफआईआर दर्ज करवा दी है। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करके आगामी जांच भी शुरू कर दी है। लड़की ने बताया जान…
बड़ा फैसला: हिमाचल में नगर निकायों की एनओसी के बिना भी मिलेंगे नए बिजली कनेक्शन
बड़ा फैसला: हिमाचल में नगर निकायों की एनओसी के बिना भी मिलेंगे नए बिजली कनेक्शन न्यूज़ देशआदेश सार राज्य विद्युत नियामक आयोग ने बीते दिनों हिमाचल प्रदेश इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कोड 2009 को संशोधित किया था। शनिवार को बिजली बोर्ड प्रबंधन ने आयोग के संशोधन को मंजूर करते हुए फील्ड अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। कनेक्शन लेने के लिए टेस्ट रिपोर्ट, एग्रीमेंट फार्म और आवेदन पत्र भी देना होगा। हिमाचल प्रदेश में अब नगर निकायों की एनओसी के बिना भी बिजली कनेक्शन लग सकेंगे। बिना नक्शा पास कराकर बनाए…
डिवाइन विज़डम के विद्यार्थियों ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर बांधी राखी
डिवाइन विज़डम के विद्यार्थियों ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर बांधी राखी, किया धन्यवाद देशआदेश रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्रेम तथा भाई द्वारा बहन को रक्षा का वचन देने का प्रतीक है। यह रक्षा का वचन भाई-बहन तक सीमित नहीं है अपितु यह वचन देश का हर सिपाही आम नागरिक की रक्षा का लेता है। इसी रक्षा का धन्यवाद करने डिवाइन विज़डम के विद्यार्थी रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में पुलिस स्टेशन माजरा तथा 6वीं आईआरबीएन धौलाकुआँ गए। वहाँ पर जाकर उन्होंने सभी कर्मियों को राखी बाँधी तथा उपहार स्वरूप…
आज रक्षाबंधन पर रहेगा भद्रा का साया, राखी बांधने का सही मुहूर्त
आज रक्षाबंधन पर रहेगा भद्रा का साया, जानें भद्रा काल के बाद राखी बांधने का सही मुहूर्त आज रक्षाबंधन का पवित्र त्योहार मनाया जाएगा। श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन भाई-बहन का ये खास पर्व मनाया जाता है। रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार का प्रतीक माना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों को राखी बांधती हैं और भाई अपनी बहनों की रक्षा का वचन देते हैं। अक्सर देखा जाता है कि राखी के त्योहार के दौरान भद्रा का साया पड़ता है, जिससे राखी बांधने का समय कम…
यूक्रेन: 500 डॉलर देकर पिसाचिन से निकला हिमाचल का युवक
पुनीत शर्मा समेत अभी भी पिसाचिन में 300 विद्यार्थी फंसे हुए हैं। न्यूज़ देशआदेश यूक्रेन में युद्ध से खराब हुए हालात के बीच वहां फंसे विद्यार्थियों में बंगाणा के बौत गांव के कार्तिक राणा और झंबर के सुरजेड़ा गांव के पुनीत शर्मा भारत लौटने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। पिसाचिन में फंसे इन विद्यार्थियों को स्थानीय निजी बस व टैक्स चालक मनमाने दाम वसूलकर बॉर्डर पर पहुंचाने की पेशकश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात को कार्तिक राणा एक निजी बस में…
बिजली के बाद अब जनता को फ्री पानी देना भी कर दिया है बंद
20 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को आएंगे पानी के बिल, जल शक्ति विभाग ने जुटाया आंकड़ा देशआदेश मीडिया हिमाचल के ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के 20 लाख कनेक्शन लगे हैं। अब इन्हें जल शक्ति विभाग की ओर से हर महीने पानी का बिल आएगा। जल शक्ति विभाग ने उपभोक्ताओं का आंकड़ा जुटा लिया है। 50 फीसदी ऐसे उपभोक्ता हैं, जिनके पास दो-दो कनेक्शन हैं। लोगों को अब इन दोनों कनेक्शनों के बिलों की अदायगी करनी पड़ेगी। प्रति कनेक्शन हर महीने 100 रुपये बिल आएगा। राज्य मंत्रिमंडल की मंजूरी…
कोलकाता की घटना के विरोध में डॉक्टरों की हुई राष्ट्रव्यापी हड़ताल
Doctor’s Protest: हिमाचल इंस्टीटूट ऑफ डेंटल साइंस में नर्स, डॉक्टर एवं स्टाफ ने निकाला कैंडल मार्च देशआदेश पांवटा साहिब कोलकाता में हुई रेप एंड मर्डर की घटना के विरोध में शनिवार को डॉक्टरों द्वारा आयोजित देशव्यापी हड़ताल का जिला सिरमौर में भी खासा असर देखने को मिला। दूर-दराज से मरीज इलाज के लिए पहुंचे, लेकिन उन्हें मायूसी ही हाथ लगी। शहर के पांवटा साहिब स्थित हिमाचल इंस्टीटूट ऑफ डेंटल साइंस में नर्स, डॉक्टर एवं मेडिकल स्टाफ ने मुख्य द्वार के बाहर प्रदर्शन तथा कैंडल मार्च…
हिमाचल बजट सत्र: वीरभद्र मामले में टिप्पणी से गरमाया सदन
सदन में मंत्री की ओर इशारा कर पहाड़ी बोले विक्रमादित्य सिंह- अपनी ‘खलड़ी’ में रहें वीरभद्र भी कई बार विरोधियों के खिलाफ पहाड़ी बोली से करते थे वार न्यूज़ देशआदेश दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर टिप्पणी से शनिवार को प्रश्नकाल के बाद सदन गरमा गया। शिमला ग्रामीण से कांग्रेस विधायक एवं वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह ने सदन में व्यवस्था का प्रश्न उठाते हुए एक मंत्री की ओर से उनके पिता पर की गई टिप्पणी पर कहा – पहाड़ी में एक कहावत है कि अपनी खलड़ी (खाल)…
हिमाचल: छह मेडिकल और चार डेंटल कॉलेजों में इतनी सीटें भरने के लिए आवेदन शुरू
हिमाचल: छह मेडिकल और चार डेंटल कॉलेजों में 1,015 सीटें भरने के लिए आवेदन शुरू, जानें अंतिम तिथि अटल चिकित्सा एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय नेरचौक (एएमआरयू) ने काउंसलिंग का शेड्यूल किया जारी नीट पेपर लीक के चलते करीब दो माह से अटकी एमबीबीएस और बीडीएस की ऑनलाइन काउंसलिंग आखिर शुरू हो गई है। काउंसलिंग नीट प्रवेश परीक्षा 2024 की मेरिट के आधार पर शुरू हुई है। हिमाचल के छह मेडिकल और चार डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस की 1,015 सीटें भरी जाएंगी। अटल चिकित्सा एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय नेरचौक (एएमआरयू)…
