इस को-ऑपरेटिव बैंक को आरबीआई ने लगाया 6 लाख जुर्माना देशआदेश भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पांच मार्च 2024 के एक आदेश में द मंडी अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड मंडी हिमाचल प्रदेश को छह लाख रुपये जुर्माना लगाया है। आरबीआई के मुख्य महाप्रबंधक योगेश दयाल ने इस संबंध में बुधवार को जारी प्रेस रिलीज में बताया कि प्राथमिक (शहरी) सहकारी बैंकों (यूसीबी) द्वारा अन्य बैंकों में जमा राशि रखने पर आरबीआई के निर्देशों के कुछ प्रावधानों का अनुपालन नही किया गया है। इस कारण यह जुर्माना बैंकिंग विनियमन…
Author: deshadesh27
हिमाचल: 25 हजार की रिश्वत ले रहे एसएचओ ने विजिलेंस टीम पर गाड़ी चढ़ाने का किया प्रयास, फरार
हिमाचल: 25 हजार की रिश्वत ले रहे एसएचओ ने विजिलेंस टीम पर गाड़ी चढ़ाने का किया प्रयास, फरार विजिलेंस टीम ने सड़क से नीचे कूदकर बचाई अपनी जान, आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास की शिकायत दर्ज देश आ देश, शिमला/हमीरपुर सार रिश्वत के आरोपी एसएचओ को रंगे हाथ गिरफ्तार करने पहुंची विजिलेंस टीम पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। विजिलेंस टीम ने सड़क से नीचे कूदकर अपनी जान बचाई। फिलहाल आरोपी की गाड़ी विजिलेंस ने हमीरपुर पुलिस की मदद से बरामद कर ली है। हालांकि आरोपी एसएचओ अभी भी…
कांग्रेस ने इस्तीफों पर मांगी जांच, विधानसभा अध्यक्ष का निर्दलीय विधायकों को नोटिस
कांग्रेस ने इस्तीफों पर मांगी जांच, विधानसभा अध्यक्ष का निर्दलीय विधायकों को नोटिस मंत्रियों और कांग्रेस विधायकों ने तीनों निर्दलीय विधायकों की शिकायत कर विधानसभा अध्यक्ष से इनके इस्तीफों के कारणों की जांच करने की मांग की है। इस पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की ओर से संज्ञान लेने पर विधानसभा सचिवालय ने तीनों निर्दलीय विधायकों केएल ठाकुर, होशियार सिंह और आशीष शर्मा को नोटिस जारी किए हैं और उनसे 10 अप्रैल तक जवाब मांगा है। शिकायत में इन पर आरोप हैं कि इन्हें इस्तीफे देने…
पिता की विरासत को अब भाजपा में रहकर आगे बढ़ाएंगे सुधीर
पिता की विरासत को अब भाजपा में रहकर आगे बढ़ाएंगे सुधीर देशआदेश करवट ले चुकी धर्मशाला की सियासत अब नए रंग रूप में दिखेगी। लगभग तीन दशक की राजनीति में हर पल भाजपा पर हमलावर रहे परिवार के सुधीर शर्मा अब कमल के फूल के साथ पिता की विरासत को आगे बढ़ाते दिखेंगे। पहले भाजपाइयों और फिर मतदाताओं का विश्वास जीतना उनके लिए चुनौती बनेगा तो भितरघात के खतरों से भी उन्हें सतर्क रहना पड़ेगा। सुधीर शर्मा ने राज्य सभा चुनाव के दौरान पांच अन्य…
पांवटा साहिब में अधेड़ ने खाया जहरीला पदार्थ, सिविल अस्पताल ने किया हायर सेंटर रेफर
पांवटा साहिब में अधेड़ ने खाया जहरीला पदार्थ, सिविल अस्पताल ने किया हायर सेंटर रेफर देश आदेश पांवटा साहिब पांवटा साहिब में सोमवार को 44 वर्षीय अधेड़ ने जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत खराब होने पर अधेड़ को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा लाया गया। यहां पर गंभीर हालत के चलते उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात ओम प्रकाश पुत्र लेख राम निवासी गांव रछेडा, डाकघर लुहारमी, तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर ने कोई विषाक्त पदार्थ खा लिया। तबीयत ज्यादा खराब होने पर…
प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में यह लिए निर्णय, किस को क्या मिला, कौन रहे निराश
ऊर्जा नीति का कैबिनेट बैठक में नहीं गया प्रस्ताव संभावित है कि वाया सर्कुलेशन ही नई ऊर्जा नीति को प्रधानमंत्री से घोषित करवाया जाएगा। देश आदेश शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य सरकार के लगभग दो लाख कर्मचारियों को 1 जनवरी, 2016 से संशोधित वेतनमान प्रदान करने का निर्णय लिया गया। कर्मचारियों को जनवरी, 2022 का वेतन फरवरी, 2022 में संशोधित वेतनमान के अनुसार प्राप्त होगा। इससे राज्य के राजकोष पर प्रतिवर्ष चार हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त…
दून प्रेस क्लब के अध्यक्ष बने अनुराग गुप्ता महासचिव भीम सिंह
दैनिक भास्कर के पत्रकार, हिमवंती मीडिया ग्रुप के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्य संपादक को भी किये सम्मानित न्यूज़ देश-आदेश पांवटा साहिब दून प्रेस क्लब पांवटा साहिब की आम चुनाव सभा सोमवार को पांवटा साहिब स्थित एक होटल के सभागार में क्लब के अध्यक्ष कुलदीप गतवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई । जिसमें जिसमें सर्व सहमति से दून प्रेस क्लब के नए अध्यक्ष’ महासचिव व कोषाध्यक्ष को चुना गया । प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद के लिए एएमएच न्यूज़ के संपादक अनुराग गुप्ता को अध्यक्ष, डिजिटल सिरमौर…
बलूचिस्तान में पाकिस्तान के दूसरे सबसे बड़े नौसेना एयरबेस पर हमला
बलूचिस्तान में पाकिस्तान के दूसरे सबसे बड़े नौसेना एयरबेस पर हमला, सुरक्षा बलों ने चार आतंकी किए ढेर पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में आतंकियों ने सोमवार रात तुर्बत अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और नौसेना एयरबेस पर हमले का प्रयास किया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने नौसेना एयरबेस में हमले को नाकाम करते हुए चार आतंकियों को मार गिराया। वहीं, हमले में सिद्दीक एयरबेस को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। अधिकारियों ने बताया कि जब आतंकियों ने बलूचिस्तान के तुर्बत जिले में नौसैनिक सुविधा में घुसने की कोशिश…
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाल “बनकला” में एनएसएस शिविर आयोजित
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाल “बनकला” में एनएसएस शिविर आयोजित श्री साई मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर, नाहन के मानसिक रोग विभाग की मनोरोग विशेषज्ञ बच्चों से हुए रु-ब-रु, वेरिएंट ओमी कॉर्न के विषय में दी जानकारी न्यूज देश-आदेश सिरमौर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाल , बनकला में एन एस एस यूनिट द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत आयोजित कैंप में श्री साई मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर , नाहन के मानसिक रोग विभाग की मनोरोग विशेषज्ञ डॉ मैथिली शेखर को छात्र छात्रों के साथ चर्चा करने के लिए आमंत्रित किया…
AVN स्कूल में बच्चों ने खूब उड़ाया गुलाल
AVN स्कूल में बच्चों ने खूब उड़ाया गुलाल शिक्षकों ने भी एक दूसरे को लगाया रंग, बच्चों ने की जमकर मस्ती देशआदेश रंगो का त्योहार होली एवीएन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया ।अवकाश के दिन विद्यालय परिवार प्रबंधक, शिक्षक और बच्चों ने आपस में जमकर होली खेली। कहीं अबीर गुलाल से तो कहीं फूलों से होली खेली गई। स्कूल से लौटने वाले हर बच्चे का चेहरा कई रंगों से रंगा नजर आ रहा था। विद्यार्थियों ने सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को भी अबीर-गुलाल लगाकर होली खेली। स्कूल…
