बास्केटबॉल स्टेट चैंपियनशिप के लिए सिरमौर छात्र टीम चयनित देशआदेश मीडिया सरकाघाट मंडी में 14 जनवरी से 16 जनवरी के मध्य होने वाली अंडर-19 छात्र एवं छात्राओं की राज्य स्तरीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए जिला सिरमौर की टीम का चयन किया गया। यह जानकारी संघ के उपाध्यक्ष सरदार परमजीत सिंह बंगा ने दी है। उन्होंने बताया कि ट्रायल सिरमौर बास्केटबॉल संगठन के प्रधान सुशील शर्मा की देखरेख में हुआ ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर छात्र वर्ग में गुंजोत सिंह, कनिष्क परमार, अनिरुद्ध, माधव, आरव, रेहान, अरनव, उदय आदित्य…
Author: deshadesh27
शारदीय नवरात्रि: आज घट स्थापना के दो शुभ मुहूर्त, मां भगवती की पूजा में इन बातों का रखें ध्यान न्यूज़ देश आदेश पांवटा साहिब गुरुवार सात अक्तूबर से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्रों में घर-घर देवी भगवती का भव्य दरबार सजेगा। इस बार चतुर्थी और पंचमी तिथि एक साथ होने से शारदीय नवरात्रि आठ दिन के रहेंगे। नवरात्रि सात से शुरू होकर 14 अक्तूबर तक रहेंगे और 15 अक्तूबर को विजयदशमी यानी दशहरा पर्व मनाया जाएगा। बुधवार को बाजारों में खूब चहल पहल रही। जगह-जगह पूजा की दुकानें सजी थी…
राज्य सहकारी बैंक के उपभोक्ताओं के लिए बनेगी वन टाइम सेटलमेंट नीति
राज्य सहकारी बैंक के उपभोक्ताओं के लिए बनेगी वन टाइम सेटलमेंट नीति मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक को अपने ग्राहकों के लिए वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) नीति बनाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को ओकओवर शिमला में बैंक के अध्यक्ष देवेंद्र श्याम और प्रबंध निदेशक श्रवण मांटा के साथ हुई बैठक में कहा कि नाबार्ड और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)के साथ मिलकर विस्तृत वन टाइम सेटलमेंट नीति विकसित की जाए। इससे पांच हजार से अधिक लोगों को लाभ होगा। सुक्खू ने कहा कि…
भारत विकास परिषद ने जरूरतमंद विद्यार्थियों को बांटे गर्म वस्त्र:मीनाक्षी
भारत विकास परिषद ने जरूरतमंद विद्यार्थियों को बांटे गर्म वस्त्र:मीनाक्षी देशआदेश मीडिया राजकीय प्राथमिक विद्यालय फूलपुर शमशेरगढ़ में भारत विकास परिषद इकाई पांवटा साहिब ने विद्यालय के आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को कड़ाके की ठंड से बचने के लिए 21 विद्यार्थियन को गर्म वस्त्र वितरित किए। स्थानीय कृषि विकास युवक मंडल अध्यक्ष आदेश शर्मा, बनवारी लाल, सुरेंदर सिंह, गुरमीत सिंह, सुनील शर्मा आदि ने कहा कि हम सबको मानव सेवा के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने यह पुनीत कार्य किया, जिसके लिए उनके इस कार्य की सभी स्टाफ…
पांवटा साहिब: पीएम नरेंद्र मोदी आज ऑक्सीजन प्लांट का करेंगे वर्चुअल लोकार्पण
पांवटा साहिब: पीएम नरेंद्र मोदी आज ऑक्सीजन प्लांट का करेंगे वर्चुअल लोकार्पण न्यूज़ देश आदेश पांवटा साहिब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को पांवटा साहिब में स्थापित पीएसए ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण करेंगे। इसको लेकर बुधवार को उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने पांवटा साहिब पहुंचकर प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएमओ डॉ. संजीव सहगल भी मौजूद रहे। उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 बजे वर्चुअल माध्यम से पांवटा साहिब सहित देश के अन्य प्रदेशों में स्थापित किए गए ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ करेंगे। ऑक्सीजन प्लांट…
शिक्षक की पिटाई से सूजी छात्र की आंख, विभाग ने बैठाई जांच
शिक्षक की पिटाई से सूजी छात्र की आंख, बच्चे का करवाया मेडिकल, विभाग ने बैठाई जांच देशआदेश मीडिया राजकीय प्राथमिक पाठशाला द्रबला में तैनात अध्यापक ने स्कूली बच्चे की पिटाई कर दी। इस घटना में बच्चे की आंख के नीचे चोट के घाव बन गए हैं। यह मामला बुधवार का है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग को इस मामले की सूचना मिल गई है। विभाग ने मामले की जांच बैठाने के निर्देश दिए हैं। विभाग की ओर से जांच के लिए मौके पर टीम भेजी जाएगी। शिक्षक से भी छात्र की पिटाई…
दही, तिल तेल और इमली समेत 13 खाद्य पदार्थों के सैंपल फेल,कारोबारियों को नोटिस जारी
खाद्य सुरक्षा विभाग ने पांवटा साहिब और धौलाकुआं क्षेत्र में छापेमारी, जांच के लिए भेजे कई नमूनों के सैंपल न्यूज़ देश आदेश पांवटा साहिब जनपद सिरमौर में दही, तिल का तेल और इमली सहित पौष्टिक औषधीय पदार्थों के कुल 13 सैंपल फेल हो गए हैं। इसको लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने ऐसे कारोबारियों को नोटिस जारी कर दिए हैं। जल्द ही मामले अदालत भेजे जाएंगे। उधर, खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले के अन्य स्थानों पर भी छापामारी शुरू कर दी है। बुधवार को पांवटा साहिब और धौलाकुआं क्षेत्र में…
सत्तासीन सरकार का महिला उम्मीदवारों के साथ इतना सौतेला व्यवहार, बेहद दुर्भाग्यपूर्ण
प्रदेश में चार वर्षों से नहीं हो पा रही एनटीटी की भर्ती सत्तासीन सरकार का महिला उम्मीदवारों के साथ इतना सौतेला व्यवहार, बेहद दुर्भाग्यपूर्ण:रीता शर्मा देश आदेश/पांवटा साहिब। पिछले चार वर्षों से सरकारी स्कूलों में प्रशिक्षित नर्सरी अध्यापिका (प्री-नर्सरी टीचर) भर्ती सरकार और विभाग की ओर से नहीं करवाई जा रही है। जो एक बेहद हैरानी का विषय है। किसी भी पद की भर्ती में इतना लंबा इंतजार शायद ही किसी भी श्रेणी के पदों के उम्मीदवारों को करना पड़ा हो जो अपने आप में सरकारी तंत्र के लचरता की…
अवैध खनन करते पकड़े 6 ट्रैक्टर, एक से वसूला दस हजार जुर्माना, 5 को भेजा न्यायलय
अवैध खनन करते पकड़े 6 ट्रैक्टर, एक से वसूला दस हजार जुर्माना, 5 को भेजा न्यायलय न्यूज़ देश आदेश पांवटा साहिब इन दिनों उपमंडल पांवटा साहिब में अवैध खनन के खिलाफ संबंधित विभाग की बड़ी कार्रवाई शुरू हो चुकी है। आज बुधवार को भी खनन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह चालान किये। खनन निरीक्षक मंगत शर्मा की टीम ने गोजर, गुरूवाला तथा खोडोवाला क्षेत्र में निरीक्षण किया। अवैध खनन करते छह ट्रैक्टर पकड़े गए। एक ट्रैक्टर संचालक से मोके पर दस हजार रुपए का जुर्माना वसूला,…
राजकीय महाविद्यालय भरली(आंजभोज) में दो वर्षों से बिना प्रोफेसर दे रहे अंग्रेजी का ज्ञान
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महाविद्यालय भरली इकाई ने कॉलेज प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन न्यूज़ देश आदेश पांवटा साहिब राजकीय महाविद्यालय भरली(आंजभोज) में दो वर्षों से अंग्रेजी विषय का पद रिक्त चल रहा है। उन्हें अंग्रेजी विषय के प्रोफेसर के बिना अंग्रेजी का ज्ञान दिया जा रहा है। प्रतिवर्ष यही हाल रहता है। इससे विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्राप्त करने में परेशानी हो रही है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महाविद्यालय भरली इकाई के अध्यक्ष विकास पुंडीर, हिमांशु पुंडीर, मनोज, अंकित, ज्योति और आरव आदि ने आज बुधवार को कॉलेज के…
