अंबोया: बुधवार की शाम नाटी स्टार अजय चौहान के नाम नाटी स्टार अजय चौहान अंबोया गांधी मेले में मचाएंगे धमाल देशआदेश बुधवार की शाम ठीक 9 बजे से 11 बजे के बीच नाटी स्टार सिंगर अजय चौहान अंबोया गांधी मेले की सांस्कृतिक संध्या में मचाएंगे धमाल । अंबोया के इस ऐतिहासिक मेले में अपने नए पुराने गानों के साथ । #चस्का और #मस्का के साथ साथ #सिरमौर_वालिए, #रोहड़ू_वालिए, #शिमले_री_बारिये, #बुडू_भाई , और #सुने_री_जंजीरों, पे धमाल होने वाला है । चौहान की आप सभी से अर्ज भी रहेगी कि आप अधिक…
Category: Latest News
हिप्र पंचायत चुनाव:आज लग सकती आचार संहिता
पंचायतीराज संस्थाओं की अंतिम वोटर लिस्ट जारी राज्य निर्वाचन आयोग मंगलवार को पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव का शेड्यूल जारी कर सकता है। चुनाव की व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायतीराज संस्थाओं की फाइनल मतदाता सूची जारी कर दी है। प्रदेश की पंचायतों में करीब 51 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 85 वर्ष से अधिक आयु के लगभग 50 हजार मतदाता भी शामिल हैं, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। इस बार बुजुर्ग मतदाताओं की सुविधा…
स्मार्ट मीटर लगाने से रोका तो कटेगी बिजली
हिमाचल प्रदेश: फील्ड अधिकारियों को सख्ती के निर्देश स्मार्ट मीटरिंग अभियान को तेज करते हुए बिजली बोर्ड प्रबंधन ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने साफ कर दिया है कि यदि कोई उपभोक्ता स्मार्ट मीटर लगाने में बाधा डालता है, तो उसे 24 घंटे का लिखित नोटिस देकर बिजली आपूर्ति काटी जा सकती है। बोर्ड प्रबंधन ने मुख्य अभियंताओं (ऑपरेशन) शिमला, हमीरपुर, मंडी और कांगड़ा जोन को भेजे आदेशों में कहा है कि स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य तय समयसीमा में पूरा किया जाए और किसी भी स्तर पर…
दो दिन फिर भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
आज साफ रहेगा मौसम, कल से बिगड़ने के आसार, दो दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट देशआदेश हिमाचल प्रदेश में 27 जनवरी तक एक-दो स्थानों को छोड़कर अन्य सभी भागों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 28 जनवरी से प्रदेश में ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इससे प्रदेश में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। 29 जनवरी से इसकी तीव्रता में इजाफा होगा। मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में 29 व 30 जनवरी को भारी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट…
जमा दो कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा, 30 तक परिणाम
30 अप्रैल तक घोषित हो सकता है हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा जमा दो कक्षा का रिजल्ट हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा जमा दो (12वीं) कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया गया है। अब विभिन्न मूल्यांकन केंद्रों से अवार्ड लिस्टें बोर्ड मुख्यालय पहुंचने लगी हैं। बोर्ड ने 30 अप्रैल तक परीक्षा परिणाम घोषित करने की तैयारी कर ली है। बोर्ड प्रबंधन ने इसके लिए जरूरी औपचारिकताएं शुरू कर दी हैं। जानकारी के अनुसार सभी मूल्यांकन केंद्रों से अवार्ड लिस्टें समय…
ट्राले की चपेट में आई स्कूटी, युवती की मौके पर मौत
हादसे के बाद स्थानीय लोगों में रोष, ट्रालों पर कार्रवाई की उठाई मांग नेशनल हाईवे-07 चंडीगढ़-देहरादून पर शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में एक 27 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत हो गई। युवती की पहचान शिवानी पुत्री गंभीर सिंह, निवासी मैनथापल, कालाअंब के तौर पर हुई है। बताया रहा कि युवती का परिवार मध्य प्रदेश से संबंध रखता है और पिछले कई सालों से मैनथापल में किराये पर रह रहा है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे शिवानी हर रोज की तरह घर से काम पर जाने के लिए…
केदारनाथ मार्ग पर मुस्लिम व्यक्ति के मिलने पर यात्रियों ने जताई आपत्ति
थोड़ी देर रही तनाव की स्थिति जम्मू कश्मीर के इस व्यक्ति को कुछ यात्रियों ने रोककर आपत्ति जताई। यात्रियों का कहना था कि चारधाम यात्रा में मुस्लिम समुदाय के लोगों के आने पर प्रतिबंध है। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर एक मुस्लिम व्यक्ति के मिलने पर विवाद हो गया। जम्मू कश्मीर के इस व्यक्ति को कुछ यात्रियों ने रोककर आपत्ति जताई। यात्रियों का कहना था कि चारधाम यात्रा में मुस्लिम समुदाय के लोगों के आने पर प्रतिबंध है। यात्रियों ने व्यक्ति को घेरकर यात्रा मार्ग पर होने का कारण पूछा। व्यक्ति…
शेरजंग नेशनल पार्क के चारों ओर ईको सेंसिटिव जोन की अधिसूचना हाईकोर्ट ने की रद्द
हाईकोर्ट ने शेरजंग नेशनल पार्क के चारों ओर ईको सेंसिटिव जोन की अधिसूचना की रद्द पंचायत भाटांवाली, पातलियां और बहराल की ओर से दायर याचिका पर खंडपीठ ने दिया यह फैसला पंचायत हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सिरमौर जिले में स्थित शेरजंग नेशनल पार्क (सिंबलवाड़ा) के चारों ओर ईको सेंसिटिव जोन घोषित करने वाली केंद्र सरकार की 13 जनवरी 2022 की अधिसूचना को असांविधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया है। न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर और न्यायाधीश रंजन शर्मा की खंडपीठ ने यह फैसला पंचायत भटोवाली, पातलियां…
स्कूलों में एक समान फीस ढांचा लागू करने की कवायद शुरू
हिमाचल: शिक्षा निदेशालय ने मांगा ब्योरा हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में फीस को लेकर लंबे समय से चली आ रही असमानता को खत्म करने के लिए शिक्षा विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। कक्षा नवीं से बारहवीं तक एक समान फीस स्ट्रक्चर लागू करने की प्रक्रिया के तहत शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। निदेशालय ने जिलों से स्कूलवार फीस का ब्योरा मांगा है, जिससे वर्तमान व्यवस्था का आकलन कर एक समान ढांचा तैयार किया जा सके। कई जिलों में…
हिमाचल के नवदीप के 99.6 प्रतिशत अंक, ऐसे पाई सफलता
CBSE 10th Result: सीबीएसई दसवीं कक्षा के नतीजे घोषित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के दसवीं कक्षा के नतीजों में उत्तर भारत में हिमाचल प्रदेश दूसरे स्थान पर रहा है। बुधवार को घोषित परीक्षा परिणाम में प्रदेश की बेटियां अव्वल रही हैं। छात्रों के मुकाबले छात्राओं की पास प्रतिशतता अधिक रही है। प्रदेश में दसवीं कक्षा के 97.78 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। हिमाचल के विद्यार्थियों का प्रदर्शन पड़ोसी राज्यों पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और चंडीगढ़ से बेहतर रहा है। हिमाचल से अधिक सिर्फ जम्मू-कश्मीर का…
