शिमला पहुंचने पर तमाम नेताओं ने किया स्वागत हिमाचल प्रदेश के नामित राज्यपाल जम्मू के कविंद्र गुप्ता अपनी पत्नी बिंदु गुप्ता के साथ सोमवार शाम को लोकभवन शिमला पहुंचे। मंगलवार यानी आज सुबह 11:45 बजे मुख्य न्यायाधीश उन्हें प्रदेश के 30वें राज्यपाल के रूप में शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण करने के साथ ही गुप्ता औपचारिक रूप से हिमाचल के राज्यपाल का पद संभालेंगे। सोमवार को शिमला पहुंचने पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सहित कई कैबिनेट मंत्रियों ने उनका स्वागत किया। मीडिया से बातचीत में कविंद्र गुप्ता…
Category: Latest News
75 छात्र संख्या वाले दस सरकारी कॉलेज ही होंगे मर्ज
हिमाचल में अब 75 छात्र संख्या वाले दस सरकारी कॉलेज ही होंगे मर्ज, सरकार ने लिया युक्तिकरण का फैसला हिमाचल प्रदेश सरकार ने 75 से कम विद्यार्थियों की संख्या वाले 10 कॉलेजों को नजदीकी कॉलेजों में मर्ज करने का निर्णय लिया है। जिला शिमला के तीन, मंडी-कांगड़ा के दो-दो, चंबा, सोलन और लाहौल-स्पीति जिले के एक-एक कॉलेज को समायोजित किया जाएगा। पहले सरकार ने सौ से कम छात्र संख्या वाले कॉलेजों को मर्ज करने का फैसला लिया था, लेकिन विरोध के चलते अब 75 छात्र संख्या वाले कॉलेजों को ही…
कविंद्र गुप्ता को बनाया गया हिमाचल प्रदेश का नया राज्यपाल
शिवप्रताप शुक्ल को तेलंगाना की जिम्मेदारी लद्दाख के उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है और शिवप्रताप शुक्ल को तेलंगाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिव प्रताप शुक्ल करीब तीन वर्ष तक हिमाचल के राज्यपाल रहे। शुक्ल ने 18 फरवरी 2023 को हिमाचल प्रदेश के 29वें राज्यपाल के रूप में पदभार संभाला था। उन्हें इसी दिन तत्कालीन राजभवन और अब लोकभवन शिमला में आयोजित समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई थी। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले शिव प्रताप शुक्ल…
सिद्ध चलेहड़ में एचआरटीसी बस और कार में टक्कर, पांच लोग घायल
सिद्ध चलेहड़ में एचआरटीसी बस और कार में टक्कर, पांच लोग घायल हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब के सिद्ध चलेहड़ में एचआरटीसी बस और कार की टक्कर में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह सभी लोग बैह-ढोंटा में एक शोक सभा में शामिल होकर कार से घर के लिए लौट रहे थे। मुबारिकपुर-भरवाईं मार्ग पर बुधवार दोपहर बाद यह हादसा उस समय हुआ जब भरवाईं की तरफ जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस की सामने से आ रही…
वीबी-जी रामजी में 50 दिन काम करने वाले परिवार भी अब बीपीएल सूची में होंगे
हिमाचल: वीबी-जी रामजी में 50 दिन काम करने वाले परिवार भी अब बीपीएल सूची में होंगे, चयन नियमों में किया बदलाव हिमाचल प्रदेश में बीपीएल परिवारों के चयन के नियमों में एक बार फिर बदलाव किया गया है। ग्रामीण विकास विभाग ने मानदंडों को और उदार बनाते हुए वीबी-जी रामजी(जिसे पहले मनरेगा कहा जाता था) में 50 दिन काम करने वाले परिवारों को भी बीपीएल श्रेणी में शामिल करने का निर्णय लिया है। इससे उन मेहनतकश ग्रामीण परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी जो आजीविका के लिए मुख्य रूप से सरकारी…
इस सत्र में फिलहाल नहीं बदलेगी वर्दी और ड्रेस कोड
सीबीएसई संबद्ध स्कूलों पर बड़ा फैसला, इस सत्र में फिलहाल नहीं बदलेगी वर्दी और ड्रेस कोड हिमाचल प्रदेश के सीबीएसई संबद्ध सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के ड्रेस कोड और विद्यार्थियों की वर्दी को लेकर सरकार ने यू-टर्न ले लिया है। फिलहाल इन स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र वर्दी नहीं मिलेगी। शैक्षणिक सत्र 2027-28 सत्र अब नई व्यवस्था लागू हो सकती है। भवन रंग योजना पर भी निर्णय लंबित है। सोमवार को इस असमंजस की स्थिति पर शिक्षा निदेशालय…
CM:अभिभावक, पंचायत प्रतिनिधियों और स्वास्थ्य कर्मियों से की यह अपील
90 दिन में 65 हजार किशोरियों को लगेगी एचपीवी वैक्सीन, मिलेगा सुरक्षा कवच देशआदेश मीडिया मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए आईजीएमसी के अटल सभागार मे राज्य स्तरीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान में प्रदेश की 14 वर्ष की आयु की 65 हजार बालिकाओं को आगामी 90 दिनों में टीके लगाए जाएंगे। सुक्खू और स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल की मौजूदगी में ताराहाल स्कूल की छात्रा नंदिनी कंवर को पहला टीका लगाया गया। मुख्यमंत्री ने अभिभावकों, पंचायत…
आदेश नहीं मानने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की बर्खास्तगी सही
हिमाचल: हाईकोर्ट ने कहा- आदेश नहीं मानने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की बर्खास्तगी सही हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट की खंडपीठ ने अनुशासनहीनता और उच्च अधिकारियों के आदेशों की बार-बार अवहेलना करने के मामले में एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सेवाओं को समाप्त करने के निर्णय को सही ठहराया है। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावलिया और न्यायाधीश बिपिन चंद्र नेगी की खंडपीठ ने एकल पीठ के आदेश में हस्तक्षेप करने से इन्कार करते हुए याचिकाकर्ता ललिता देवी की अपील को खारिज कर दिया। खंडपीठ ने कहा…
Coronavirus: हिमाचल के लिए एडवाइजरी जारी, बूस्टर डोज अनिवार्य
Coronavirus: हिमाचल के लिए एडवाइजरी जारी, बूस्टर डोज अनिवार्य, हिमाचल में एक फीसदी से नीचे संक्रमण दर, आरटीपीसीआर से होगी रैंडम सैंपलिंग अब राज्य में आने वाले सैलानियों, बसों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लोगों की आरटीपीसीआर से रैंडम सैंपलिंग होगी। सभी के लिए बूस्टर डोज लगाना अनिवार्य कर दिया है। चीन, कोरिया, अमेरिका समेत कई देशों में कोरोना के मामले बढ़ने के चलते राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश में एडवाइजरी जारी कर दी है। अब राज्य में आने वाले सैलानियों, बसों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लोगों की…
हिमाचल सरकार ने पदोन्नति वेतन वृद्धि मामले में दायर की अपील
हिमाचल: अधिकारियों और कर्मचारियों के सेवा विस्तार पर सरकार से जवाब तलब, सीएस को हलफनामा पेश करने के लिए कहा हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारियों को दिए जा रहे सेवा विस्तार और पुनर्रोजगार को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने मुख्य सचिव संजय गुप्ता को आदेश दिए हैं कि वह वर्ष 2017 से अब तक दिए गए ऐसे सभी सेवा विस्तार मामलों का पूरा ब्योरा हलफनामे के माध्यम से अदालत में पेश करें। यह मामला 19 दिसंबर 2017 को हाईकोर्ट की ओर से जनहित में दिए गए…
