पुलिस थानों, चौकियों और राज्य सीमा बैरियरों का लिया जायजा, कहा कि आपराधिक मामलों में यह क्षेत्र संवेदनशील न्यूज़ देश आदेश पांवटा साहिब एसपी सिरमौर ओमापति जम्वाल ने पांवटा साहिब के पुलिस थानों, चौकियों और राज्य सीमा बैरियरों का जायजा लिया। जिले में नियुक्ति के बाद वह पहली बार पांवटा क्षेत्र के थानों का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान एसपी ने कहा कि पांवटा साहिब के साथ उत्तराखंड और हरियाणा राज्यों की सीमा क्षेत्र लगते हैं। इसके चलते आपराधिक मामलों के लिए यह क्षेत्र संवेदनशील रहता है। उन्होंने कहा…
Year: 2023
कैबिनेट बैठक में होगा फैसला: हिमाचल में 22 सितंबर से स्कूल खोलने की तैयारी
स्कूल प्रिंसिपलों को अगले सप्ताह से स्कूल खुलने की तैयारियां पूरी रखने को कहा:शिक्षा निदेशालय न्यूज़ देश आ देश, शिमला हिमाचल प्रदेश में 22 सितंबर से पांचवीं सहित आठवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों को खोलने की तैयारी है। 20 या 21 सितंबर को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में इस बाबत फैसला लिया जाएगा। अभी 21 सितंबर तक सरकार ने विद्यार्थियों के लिए प्रदेश में स्कूल बंद रखे हैं। शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूल प्रिंसिपलों को अगले सप्ताह से विद्यार्थियों के लिए स्कूल खुलने की संभावना को…
इनके पास पहुंची कांग्रेस के हाईवोल्टेज ड्रामे की रिपोर्ट, कार्रवाई की मांग
हाईकमान के पास पहुंची कांग्रेस के हाईवोल्टेज ड्रामे की रिपोर्ट, कार्रवाई की मांग उद्योग मंत्री को सौंपा गया था चुनाव पर्यवेक्षक का जिम्मा, काम नहीं आया देशआदेश मीडिया नगर निगम सोलन में महापौर और उपमहापौर चुनाव में कांग्रेस के बागी चार पार्षदों के खिलाफ हाईकमान कार्रवाई कर सकती है। पार्षदों की ओर से पार्टी के खिलाफ किए गए कार्यों को लेकर कांग्रेस प्रदेश सचिव व सोलन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रभारी शशि बहल व सह प्रभारी जितेंद्र ठाकुर ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह को शिकायत भेज दी है। मामले में…
खाद्य विभाग: राशन डिपओं के आटे के 13 सैंपल फेल, निरीक्षक निलंबित
निरीक्षक ने सैंपल लेने में बरती कोताही और नमूनों के एकत्र करने में बरती कोताही दिशा-निर्देशों का पालन भी नहीं हुआ, किया निलंबित:खाद्यमंत्री न्यूज़ देश आ देश, शिमला हिमाचल के राशन डिपओं में उपभोक्ताओं को मिलने वाले आटे के 13 सैंपल फेल हुए हैं। विभाग की ओर से अप्रैल 2021 से लेकर 15 सितंबर 2021 तक आटे के 350 सैंपल लिए गए थे। इसमें 13 डिपुओं से उपभोक्ताओं को घटिया आटा दिया गया। सरकार की ओर से इन डिपो होल्डर पर एक लाख 4 हजार का जुर्माना लगाया गया…
उप-रोजगार कार्यालय शिलाई में 28 सितम्बर को आईटीआई अभ्यर्थियों के साक्षात्कार
युवाओं को रोजगार देने के लिए कालाआंब की “ब्लू स्टार लिमिटेड” कंपनी करवा रही कैम्पस इंटरव्यू न्यूज़ देश आदेश पांवटा साहिब मैसर्ज ब्लू स्टार लिमिटेड कालाआंब में इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, फिटर, प्लंबर आदि 60 आईटीआई अभ्यर्थियों की भर्ती की जानी है, जिसके लिए उप-रोजगार कार्यालय शिलाई में 28 सितम्बर 2021 को प्रातः 10ः30 से 2ः00 बजे तक साक्षात्कार लिए जाएंगे। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय युवाओं को रोजगार देने के लिए पूर्णतः प्रयासरत है, जिसके लिए इस माह में यह…
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाने को लेकर फैसला.. सुनी गई थीं दलीलें
Supreme Court: जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाने को लेकर फैसला 11 दिसंबर को; 16 दिनों तक सुनी गई थीं दलीलें संविधान के अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू-कश्मीर की विशेष स्थिति को रद्द करने के केंद्र सरकार के 2019 के फैसले के खिलाफ दाखिल याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट 11 दिसबंर को फैसला सुना सकता है। इससे पहले, सितंबर माह में लगातार 16 दिनों तक सभी पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। देश के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस संजय किशन कौल, संजीव…
धनवीर पुंडीर बने महाविद्यालय कफोटा की नई कार्यकारणी के अध्यक्ष:प्राचार्य
GDC कफोटा में कार्यवाहक प्राचार्य डॉ ध्यान सिंह तोमर की अध्यक्षता में अभिभावक शिक्षक संघ की आम जनसभा संपन्न न्यूज़ देश आदेश कफोटा GDC कफोटा में कार्यवाहक प्राचार्य डॉ ध्यान सिंह तोमर की अध्यक्षता में अभिभावक शिक्षक संघ की आम जन सभा का आयोजन किया गया! जिसमे पुरानी कार्यकारणी को निरस्त करके नई कार्यकारणी का गठन किया गया ! नई कार्यकारणी में अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से धनवीर पुंडीर,उपाध्यक्ष पद पर दाता राम शर्मा, सचिव पद पर प्रो. सतपाल शर्मा, सह-सचिव पद के लिए राधा देवी एव कोषाध्यक्ष…
विकास की कहानी: सात साल में भी महाविद्यालय भरली को नहीं मिला अपना भवन
महाविद्यालय को स्थानांतरित न किये जाने के विरोध में विद्यार्थियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन, निकली रोष रैली न्यूज़ देश आदेश पांवटा साहिब पांवटा विधानसभा क्षेत्र के आंजभोज क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने को वर्ष 2015 में राजकीय महाविद्यालय भरली कॉलेज की स्थापना की गई। लेकिन इंतज़ार की राह में बैठे विद्यार्थियों की सात साल इसी में गुजर गई और आज भी भरली महाविद्यालय को अपना भवन नहीं मिला है। जिस पर आज बुधवार को भरली कॉलेज के सैंकड़ो विद्यार्थियों ने नघेता विद्यालय के प्रांगण…
द रोज़ आर्किड वर्ल्ड स्कूल में वार्षिक एथलेटिक्स मीट का आयोजन
द रोज़ आर्किड वर्ल्ड स्कूल में वार्षिक एथलेटिक्स मीट का आयोजन रोमांचक कर्तव्य से छात्रों की खेल प्रतिभा का हुुुआ प्रदर्शन:ललित देशआदेश मीडिया द रोज़ ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल ने अपने छात्रों की अविश्वसनीय खेल प्रतिभाओं का प्रदर्शन करते हुए अपनी बहुप्रतीक्षित वार्षिक एथलेटिक्स मीट – स्पर्धा २०२३ आयोजित की। स्कूल निदेशक ललित शर्मा ने बताया कि परिसर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन था, जिसमें प्रतिभागियों ने विभिन्न ट्रैक और फील्ड स्पर्धाओं में प्रतिस्पर्धा की।
माजरा में नवसृजित उपतहसील जनता को समर्पित
माजरा में नवसृजित उपतहसील जनता को समर्पित न्यूज़ देश आदेश पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र नाहन के तहत माजरा में विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने नवसृजित उपतहसील का उद्घाटन और कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया। इससे पूर्व विधायक का माजरा पहुंचने पर ढोल नगाड़ों और फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर बिंदल ने कहा कि माजरा क्षेत्र की 12 पंचायतों की 35 हजार की आबादी पिछले 40-50 वर्षों से माजरा को तहसील बनाए जाने की उम्मीद लगाए बैठी थी लेकिन विगत सरकारों ने इस क्षेत्र की इस…
