चहेतों को टेंडर देने वाले 10 अफसरों को सरकार ने दी क्लीन चिट

चहेतों को टेंडर देने वाले 10 अफसरों को सरकार ने दी क्लीन चिट

Himachal: चहेतों को टेंडर देने वाले 10 अफसरों को हिमाचल सरकार ने दी क्लीन चिट देशआदेश लोक निर्माण विभाग का मानना है कि सी क्लास के ठेकेदारों के टेंडर में भाग न लेने से ये टेंडर ए क्लास के ठेकेदारों को दिए गए। इन अधिकारियों पर 200 करोड़ रुपये के काम ए क्लास के ठेकेदारों से करवाने का आरोप था।    हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग में सी और डी क्लास के टेंडर ए क्लास के ठेकेदारों को देने के मामले में फंसे अधिकारियों को सरकार ने क्लीन चिट दे दी…

“स्वच्छ शहर समृद्ध शहर” समाधान शिविर का आयोजन

“स्वच्छ शहर समृद्ध शहर” समाधान शिविर का आयोजन

पांवटा साहिब में सरकार द्वारा “स्वच्छ शहर समृद्ध शहर” समाधान शिविर का आयोजन देशआदेश आज शुक्रवार को दिन के 12 बजे नगर परिषद् पोंटा साहिब के वार्ड नo 1, बद्रिपुर फ़्रेंडस कॉलोनी पोंटा साहिब में सरकार द्वारा आयोजित “स्वच्छ शहर समृद्ध शहर” अभियान के अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन किया गया,  जिसमें नगर परिषद की अध्यक्षा निर्मल कौर की उपस्तिथि मे नागरिकों को कचरा प्रबंधन और अन्य महत्वपूर्ण जानकारिया दी गई।       इस दौरान जनता को गिले व सूखे कचरे के प्रभावी प्रबंधन के लिए नागरिकों को जागरूक…

अब मानपुर देवड़ा स्कूल में भी तैयार होंगे हॉकी खिलाड़ी

अब मानपुर देवड़ा स्कूल में भी तैयार होंगे हॉकी खिलाड़ी

अब मानपुर देवड़ा स्कूल में भी तैयार होंगे हॉकी खिलाड़ी खेल संसाधनों की नहीं खलेगी कमी, रोटरी क्लब ने भेंट की लाखों रुपए की हॉकी खेल सामग्री:मनीष देशआदेश पांवटा साहिब: रावमा विद्यालय मानपुर देवड़ा को रोटरी क्लब पावँटा साहिब ने खेल सामग्री भेंट की । विद्यालय के डीपीई मनीष टण्डन ने बताया कि रोटरी क्लब पावँटा साहिब के सौजन्य से गत दिवस विद्यालय को हॉकी खेल से सम्बंधित लगभग एक लाख रुपये की खेल सामग्री उपलब्ध कराई गई जिसमें हॉकी स्टिकस, प्लेइंग किट, गोलकीपर किट, शिन पैड, हॉकी शूज़ आदि…

SSVNPS में फेयरवेल पार्टी संपन्न:प्रताप

SSVNPS में फेयरवेल पार्टी संपन्न:प्रताप

शंकराचार्य शिशु विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल बाएंकुआं में फेयरवेल पार्टी पांवटा साहिब : शंकराचार्य शिशु विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल बाएंकुआं में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। स्कूल के निदेशक प्रताप शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने नाटी, लघु नाटिका समेत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से खूब समा बांधा।     प्रभदीप और समृद्धि को मिस्टर व मिस फेयरवेल तथा अपूर्वा चौहान को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी चुना गया। नौवीं के विद्यार्थियों ने तिलक लगाकर पुष्प वर्षा के साथ वरिष्ठ साथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।…

धौलीढांग: 13 जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव:श्यामानंद

धौलीढांग: 13 जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव:श्यामानंद

धौलीढांग: 13 जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव दिवस, गौरसा मंत्र दीक्षा 5:AM से 6:PM गुरु पूर्णिमा महोत्सव: धौलीढांग आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव को लेकर बैठक संपन्न:स्वामी देशआदेश  श्रीधौलीढांग मंदिर आश्रम स्वामी श्यामानंद जी के सान्निध्य में गुरुपूर्णिमा महोत्सव को लेकर बैठक हुई। इसमें सभी आंजभोज क्षेत्र, लोक न्यास के सदस्यों की उपस्थिति रही । यह जानकारी धौलीढांग श्री गुरु सेवा समिति के स्वामी श्यामानंद ने दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी एक पोस्ट डाली है। जिसमें 13 जुलाई को धौलीढांग में गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया जाएगा। जिसमें गौरसा मंत्र…

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का फैसला फंस गया हैं तीन गुटों की खींचतान में 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का फैसला फंस गया हैं तीन गुटों की खींचतान में 

एक गुट सांसदों को कमान देने के पक्ष में, दूसरा बिंदल की सरदारी को रिपीट करवाने के; तीसरा खामोश   भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का फैसला फंस गया हैं तीन गुटों की खींचतान में   हिमाचल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का फैसला तीन गुटों की खींचतान में फंस गया है। एक गुट सांसदों को कमान देने के पक्ष में है तो दूसरा डॉ. राजीव बिंदल की सरदारी को रिपीट करवाना चाह रहा है। पार्टी का तीसरा खेमा खामोश है और ऊंट किस करवट बैठता है, इसका इंतजार कर रहा है।  …

डॉक्टर्स डे पर जिला उपायुक्त ने सम्मानित किए चिकित्सक

डॉक्टर्स डे पर जिला उपायुक्त ने सम्मानित किए चिकित्सक

डॉक्टर्स डे पर जिला उपायुक्त ने सम्मानित किए चिकित्सक देशआदेश   डॉक्टर्स डे के अवसर पर शुक्रवार को नाहन के संयम होटल में छह चिकित्सकों को बेहतर सेवाओं को लिए सम्मानित किया गया। उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और चिकित्सकों को नवाजा। चिकित्सकों का यह सम्मान आयुष्मान भारत और हिमकेयर योजना में अधिक से अधिक मरीजों को लाभान्वित करवाने पर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बेहतरीन सेवाओं के लिए बीएमओ पच्छाद डॉ. संदीप शर्मा, सिविल अस्पताल पांवटा के…

द स्कॉलर्स होम स्कूल में यूथ पार्लियामेंट का आयोजन: डॉ.नारंग

द स्कॉलर्स होम स्कूल में यूथ पार्लियामेंट का आयोजन: डॉ.नारंग

द स्कॉलर्स होम स्कूल में यूथ पार्लियामेंट का आयोजन: डॉ.नारंग पार्लियामेंट का सदस्य बनने पर बच्चे हुए उत्साहित, निभाई अपनी-2 जिम्मेदारी न्यूज़ देशआदेश पांवटा साहिब: जामनी वाला रोड पर स्थित ‘द स्कॉलर्स होम’ स्कूल की प्रधानाचार्या निशा परमार ने बताया कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से नेशनल यूथ पार्लिमेंट स्कीम के तहत ‘द स्कॉलर्स होम’ स्कूल के प्रांगण में यूथ पार्लियामेंट का आयोजन 1 जुलाई 2022 को किया गया जिसमें कक्षा 9वी से 12वीं तक के बच्चों ने भाग लिया। यूथ पार्लियामेंट में विभिन्न किरदारों को अच्छे तरीके…

प्री-ग्रामीण उष्मायन केंद्र में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

प्री-ग्रामीण उष्मायन केंद्र में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

*प्री-ग्रामीण उष्मायन केंद्र राजकीय महाविद्यालय शिलाई में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन।*   मंगलवार को प्री-ग्रामीण उष्मायन केंद्र राजकीय महाविद्यालय शिलाई में  विश्व बैंक और भारत सरकार द्वारा संचालित रैंप (RAMP) स्कीम के अंतर्गत हि. प्र. उद्यमिता विकास केंद्र (HPCED), उद्योग विभाग, हिमाचल प्रदेश के सहयोग से इस केंद्र की कार्यान्वयन एजेंसी “द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी” द्वारा जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन वर्कशॉप का आयोजन किया गया। क्या है उद्देश्य ? इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को उद्यमिता स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना है। यह विशेष रूप से उन युवाओं…

सरकार धरने पर बैठे कर्मचारियों की जल्द मांग सॉल्व करें:सुनील

सरकार धरने पर बैठे कर्मचारियों की जल्द मांग सॉल्व करें:सुनील

7 दिन के भीतर सरकार हड़ताल पर बैठे सभी की लंबित मांग सॉल्व करे, अन्यथा मंच भी धरने में होगा शामिल:सुनील न्यूज़ देश आदेश शुक्रवार को पांवटा साहिब व्यवस्था परिवर्तन मंच के द्वारा पंचायतीराज विभाग में विलय की मांग को लेकर प्रदेशव्यापी आह्वान पर जिला परिषद कैडर कर्मचारी और अधिकारी महासंघ ने गत सोमवार से जिले व खंड में कलम छोड़ हड़ताल पर बैठे सभी कार्यरत साथियों को हम समर्थन देते है और  सरकार को इन सभी से बातचीत करते हुए शीघ्र अति शीघ्र उचित समाधान निकालना चाहिए। मंच के…