क्षेत्र की जनता खुल कर आई सामने, रिवाज ही नहीं सूरत भी बदलेगी मदन मोहन शर्मा का बढ़ रहा काफिला गांव-गांव चला जनसंपर्क न्यूज़ देशआदेश भारतीय जनता पार्टी से टिकट के असली दावेदार वरिष्ठ भाजपा नेता मदन मोहन शर्मा माने जा रहे है। अब उन के समर्थन में पांवटा क्षेत्र की जनता खुल कर सामने आ चुकी है। विस चुनावीं सरगर्मियां तेज होती जा रही है। ऐसे में मदन मोहन शर्मा का काफिला गांव-गांव पहुंच रहा है। जनसंपर्क अभियान के माध्यम से भाजपा पार्टी समेत अन्य पार्टी दल के लोग…
Month: September 2025
पांवटा साहिब साध संगत सेवा समिति की बैठक आज गुरुद्वारा में हुई संपन्न
पांवटा साहिब साध संगत सेवा समिति की बैठक आज गुरुद्वारा में हुई संपन्न स्थानीय क्षेत्र के गांव बांगरण में आपदा प्रभावित परिवारों की करेगी मदद देशआदेश/पांवटा साहिब। पांवटा साहिब साध संगत सेवा समिति की बैठक आज गुरुद्वारा पांवटा साहिब में संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि समिति हिमाचल प्रदेश के लोकल क्षेत्र बांगरण में आपदा प्रभावित परिवारों की मदद करेगी। साथ ही, पंजाब के अमृतसर जिले की रामदास तहसील के अंतर्गत डेरा बाबा नानक के समीप स्थित कुरालीया गांव को गोद लेने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया…
राजनीति: उम्र 70 पार, मगर हिमाचल की सियासत में हैं दमदार
राजनीति: उम्र 70 पार, मगर हिमाचल की सियासत में हैं दमदार न्यूज़ देशआदेश वर्तमान सरकार में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के राज्य मंत्रिमंडल में सबसे वरिष्ठ मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर की उम्र 72 साल हो चुकी है। वह अपने परंपरागत विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर से एक और चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। उम्र 70 पार हो चुकी है, फिर भी वे हिमाचल की सियासत में दमदार हैं। हिमाचल प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के उम्रदराज नेताओं ने एक महीने बाद होने जा रहे विधानसभा चुनाव के…
त्योहारी सीजन से उपभोक्ताओं को भारी राहत
जीएसटी की संशोधित दरें जारी, सस्ते होंगे कई सामान, वित्त विभाग ने राज्य में विभिन्न प्रकार के सामान और सेवाओं पर 22 सितंबर से लागू होने वाली जीएसटी की संशोधित दरें जारी कर दी हैं। ज्यादातर सेवाओं और वस्तुओं की जीएसटी दरों में कमी होने से त्योहारी सीजन से उपभोक्ताओं को भारी राहत मिलेगी। नई दरें लागू होने के बाद टीवी, एसी, वॉशिंग मशीन, छोटी कार, मोटरसाइकिल, कृषि उपकरण, स्टेशनरी, कंफेक्शनरी के सामान सस्ते होंगे। सचिव वित्त दिलीप जावलकर ने बताया कि जीएसटी परिषद की बैठक में लिए…
पुरानी पेंशन बहाली के नाम पर कर्मचारी करेंगे मत का प्रयोग : सुरेंद्र पुंडीर
पुरानी पेंशन बहाली के नाम पर कर्मचारी करेंगे मत का प्रयोग : सुरेंद्र पुंडीर न्यूज़ देशआदेश एनपीएस कर्मचारी संघ ने स्थापना दिवस के मौके पर एनपीएस हिमाचल छोड़ो अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के तहत एनपीएस कर्मचारी संघ अपनी मांगों को लेकर आने वाले दिनों में सरकार पर दबाव बनाने का कार्य करेगा। नाहन में पुराने आर्ट्स कॉलेज भवन में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के जिला प्रधान सुरेंद्र पुंडीर ने की। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन 2015 में संघ की स्थापना हुई थी। स्थापना दिवस…
पांवटा साहिब में अस्मिता महिला खेलो इंडिया वुशू प्रतियोगिता 28 सितम्बर को
अस्मिता महिला खेलो इंडिया वुशू प्रतियोगिता 28 सितम्बर को पांवटा साहिब में देशआदेश जिला सिरमौर में अस्मिता महिला खेलो इंडिया जिला स्तरीय वुशू प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 28 सितम्बर 2025 को किया जाएगा। यह प्रतियोगिता द स्कॉलर्स होम स्कूल, पांवटा साहिब में होगी। प्रतियोगिता में जिले की महिला खिलाड़ी भाग लेंगी, जिनमें विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों की छात्राएँ भी शामिल होंगी। खिलाड़ियों की आयु वर्ग को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है— U-12 (7 से 12 वर्ष) U-14 (12 से 14 वर्ष) U-17 (14 से 17 वर्ष)…
सिरमौर ने जीती राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता:टंडन
सिरमौर ने जीती राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता मानपुर देवड़ा विद्यालय की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन न्यूज़ देशआदेश जिला सिरमौर की खिलाड़ी छात्राओं ने एक बार फिर अपने शानदार प्रदर्शन को दोहराते हुए राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में विजय प्राप्त की। सिरमौर हॉकी टीम के प्रशिक्षक व रा o व o मा o वि o मानपुर देवड़ा के डीपीई मनीष टंडन ने बताया कि 28 सितम्बर से एक अक्टूबर तक जिला मण्डी के रा o व o मा o वि o सरकाघाट में छात्राओं की अंडर…
पहली पत्नी की मौत के बाद दूसरी भी पारिवारिक पेंशन की हकदार
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने कहा- पहली की मौत के बाद दूसरी पत्नी भी पारिवारिक पेंशन की हकदार हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पारिवारिक पेंशन मामले में दूसरी पत्नी को राहत प्रदान की है। हाईकोर्ट ने कहा है कि पहली पत्नी की मृत्यु के बाद दूसरी पत्नी पारिवारिक पेंशन पाने की हकदार होगी। न्यायाधीश संदीप शर्मा ने कहा कि यद्यपि हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 5 के तहत पहली शादी के रहते हुए दूसरी शादी करना अवैध है, लेकिन इस मामले में याचिकाकर्ता की पहली पत्नी की कोई संतान नहीं…
अनियंत्रित कार खाई में गिरी, चार की मौत और एक घायल
Shimla Accident: अनियंत्रित कार खाई में गिरी, चार की मौत और एक घायल न्यूज़ देशआदेश शनिवार देर शाम को एक गाड़ी ठियोग से थाचडू करेवथी की ओर आ रही थी, जैसे ही गाड़ी सोनाधार के पास पहुची तो चालक गाड़ी पर से नियंत्रित खो बैठा और गाड़ी सड़क से करीब 250 मीटर नीचे जा गिरी। थाना क्षेत्र कुमारसैन के ओड़ी-मशिनखड़ मार्ग के सोनाधर के पास शनिवार रात को कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई, जिसमें चार लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल है। कार ठियोग…
5 व 15 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों का आधार बायोमैट्रिक अपडेट करवाना अति आवश्यक -उपायुक्त
5 व 15 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों का आधार बायोमैट्रिक अपडेट करवाना अति आवश्यक -उपायुक्त नाहन, 19 सितम्बर। 5 व 15 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों का आधार बायोमैट्रिक अपडेट करवाना तथा 0 से 5 वर्ष के बच्चों का आधार कार्ड बनवाना भी अति आवश्यक है, जिन बच्चों ने 5 व 15 वर्ष पूर्ण होने पर अपना आधार कार्ड अपडेट नहीं करवाया है उनका आधार कार्ड निष्क्रिय हो सकता है। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने उपायुक्त कार्यालय के सभागार में…
