रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति न होने महिलाएं हो रहीं परेशान न्यूज़ देशआदेश पांवटा साहिब। वरिष्ठ नागरिक परिषद पांवटा साहिब इकाई की रविवार को आयोजित बैठक में सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में काफी लंबे समय से रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति न होने पर चिंता व्यक्त की गई। रेडियोलॉजिस्ट न होने से महिलाओं को महंगे दामों पर बाहर से अल्ट्रासाउंड करवाना पड़ता है। इसके अलावा बैठक में शहरी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। इकाई के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा और महासचिव शांति स्वरूप गुप्ता ने कहा…
Home
विकास कार्यों के लिए बजट आवंटन पर जड़े भेदभाव के आरोप
विकास कार्यों के लिए बजट आवंटन पर जड़े भेदभाव के आरोप -नघेता स्कूल भवन का कार्य बजट के अभाव में तीन वर्षों से लटका -पांवटा के कॉलेज को सरकार की ओर से मिली है 2 करोड़ की मंजूरी ।पांवटा साहिब कॉलेज को 2 करोड़ रुपये की मंजूरी मिलने के बाद गिरिपार क्षेत्र के लोगों ने सरकार पर खुलकर भेदभाव के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जहां शहरों के शिक्षण संस्थानों पर करोड़ों खर्च किए जा रहे हैं, वहीं गांवों के स्कूल आज भी अधूरी सुविधाओं के सहारे…
सर्वोदय पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मनाया 14 वां पुरस्कार समारोह
विख्यात सर्वोदय पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मनाया 14 वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह महात्मा सत्यानंद महाराज डांडेश्वर महादेव मंदिर ने किया शुभारंभ न्यूज़ देशआदेश क्षेत्र के विख्यात सर्वोदय पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 14 वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बड़ी ही धूमधाम के साथ किया गया जिसका शुभारंभ महात्मा सत्यानंद महाराज डांडेश्वर महादेव मंदिर ने किया। समाजसेवी नात्थूराम चौहान, सचिव ओबरॉय, अधिवक्ता शशिपाल चौधरी के द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक एवं स्टाफ ने आए…
सत्ता सुख के लिए गरीब जनता पर बोझ डाल रही कांग्रेस : जयराम
सत्ता सुख के लिए गरीब जनता पर बोझ डाल रही कांग्रेस : जयराम • कांग्रेस नेताओं की नियुक्ति से बिगड़ा प्रदेश का संसदीय क्षेत्र संतुलन • डीजल पर वैट बढ़ोतरी गरीबों पर बोझ न्यूज़ देशआदेश शिमला, भाजपा के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने लंबे अंतराल के बाद अपनी कैबिनेट का विस्तार आज कर ही लिया, पर जो 7 मंत्री और 6 सीपीएस कांग्रेस सरकार द्वारा बनाए गए उसमें वह प्रदेश के जिला और संसदीय क्षेत्र में संतुलन नहीं बना पाए। पूरे विधानसभा सत्र…
हिमाचल: प्री प्राइमरी स्कूलों पर सख्ती
पंजीकरण अनिवार्य, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई; नियम अधिसूचित देशआदेश मीडिया हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्री प्राइमरी स्कूल/डे-केयर के संचालन को लेकर सख्त नियम लागू कर दिए हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से शुक्रवार को राजपत्र में अधिसूचित बाल्यावस्था देख-रेख और शिक्षा केंद्र (रजिस्ट्रीकरण और विनियमन) नियम 2026 के तहत अब बिना पंजीकरण कोई भी केंद्र नहीं चल सकेगा। छोटे बच्चों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण और मानक आधारित शिक्षा व देख-रेख उपलब्ध करवाने के लिए यह नियम तय किए गए हैं। नए नियमों के तहत सभी…
वार्षिक उत्सव में चौ. किरनेश जंग बतौर मुख्य अतिथि, नवाज़े मेधावी
वार्षिक उत्सव में चौ. किरनेश जंग बतौर मुख्य अतिथि, नवाज़े मेधावी न्यूज़ देशआदेश मानपुर देवड़ा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पांवटा साहिब किरनेश जंग चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि तथा कृष्ण कुमार पूर्व प्रधान विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। चौ.किरनेश जंग ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। स्कूल स्टाफ ने मुख्ययातिथि का फूल मालाओं व टोपी-शॉल पहनाकर भव्य स्वागत किया। विद्यालय के होनहारों को पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य ने…
विधानसभा चुनाव में 29 प्रत्याशियों ने सिरमौर में 3 करोड़ से अधिक किया खर्चा
विधानसभा चुनाव में 29 प्रत्याशियों ने सिरमौर में 3 करोड़ से अधिक किया खर्चा न्यूज़ देशआदेश विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों ने अपने खर्चे का ब्योरा जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंप दिया है। वर्ष 2022 के दिसंबर माह में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में जिला सिरमौर में प्रत्याशियों ने लगभग 3 करोड़ रुपये खर्च किए। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों ने सबसे अधिक खर्च किया है। सिरमौर के पांच विधानसभा क्षेत्रों में कुल 29 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था। इसमें से 24 प्रत्याशियों ने शनिवार शाम तक अपने खर्चे का बयोरा…
प्रदेश में आगामी पंचायत चुनावों को लेकर तैयारियां तेज
Himachal: हिमाचल की पंचायतों में मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण शुरू, पंचायत सचिवों को सौंपा जिम्मा हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। पंचायतों में मतदाता सूचियों की जांच-पड़ताल का कार्य शुरू कर दिया गया है। ऐसा इसलिए जिससे सटीक और पारदर्शी ढंग से सूचियों का पुनरीक्षण किया जा सके। 28 मार्च तक मतदाता सूचियों में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस दौरान ऐसे नए मतदाताओं के नाम शामिल किए जाएंगे, जिन्होंने निर्धारित तिथि तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली…
HPCC के सचिव अवनीत लाम्बा ने किया क्रिकेट प्रतियागिता शुभारंभ
HPCC के सचिव अवनित सिंह लाम्बा का शिलाई क्षेत्र में भव्य स्वागत, क्रिकेट प्रतियागिता का किया शुभारंभ न्यूज़ देशआदेश शिलाई विधान सभा के ग्राम पंचायत पोका के कोटगा गावँ में क्रिकेट प्रतियागिता का आयोजन किया गया, जिसमें बतौर मुख्यातिथि HPCC के सचिव अवनित सिंह लाम्बा ने शिरकत की। खेल आयोजकों ने ढ़ोल नंगाडों और फूल मालाओं के साथ उनका तथा उनके साथ आये हुए अतिथियों का भव्य स्वागत किया। मुख्यातिथि अवनीत सिंह लांबा ने खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। नवयुवक मंडल कोटगा और स्थानीय लोंगों ने अवनित सिंह लाम्बा ओर…
भारत विकास परिषद शाखा ने बच्चों को बांटे गर्म स्वेटर:अनिल
भारत विकास परिषद शाखा ने राजकीय प्राथमिक स्कूल सालवाला में बच्चों को बांटे गर्म स्वेटर:अनिल न्यूज़ देशआदेश शुक्रवार को भारत विकास परिषद शाखा पांवटा साहिब की ओर से राजकीय प्राथमिक स्कूल सालवाला मे स्कूल के बच्चों को स्वेटर दिये गये। इस दौरान पर भारत विकास परिषद के सचिव अनिल सैनी ने बताया कि शाखा समय समय पर समाज के हर वर्ग के लिए ऐसे सामाजिक कार्य करता रहता है। भारत विकास परिषद की संपूर्ण गतिविधियां पांच सूत्रों के माध्यम से काम करती है, सेवा, संपर्क, संस्कार, समर्पण और संपर्क…
