Sep 8, 2024
Uncategorized

डिवाइन विज़डम ने ‘भारत को जानो’

डिवाइन विज़डम ने ‘भारत को जानो’ प्रश्नोत्तरी तथा समूह गान प्रतियोगिता में दिखाया दम

न्यूज देशआदेश

भारत विकास परिषद के सौजन्य से AVN’S रिसोर्ट में ‘भारत को जानो’ प्रश्नोत्तरी तथा समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य भारत के इतिहास और सांस्कृतिक समृद्धता के विषय में बच्चों का ज्ञान देना तथा उन्हें इसके प्रति जागरूक करना था।

जिला स्तर पर होने वाली इस प्रतियोगिता में अनेक विद्यालयों ने प्रतिस्पर्धा की, वहीं डिवाइन विजडम स्कूल ने गत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी जीत का परचम लहराया। ‘भारत को जानो’ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग से वंशिका चौधरी तथा केशव लोहिया ने एवं कनिष्ठ वर्ग से नियति गुप्ता तथा अभय सिंह रावत ने प्रतिस्पर्धा करके प्रथम स्थान प्राप्त किया।

साथ-ही-साथ जिला स्तर पर होने वाली समूह गान प्रतियोगिता में भी विद्यालय प्रथम स्थान प्राप्त करके सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहा।

विद्यालय की मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष नीरज गोयल, निदेशक एकता गोयल, प्रधानाचार्या मीनाक्षी मल्होत्रा तथा डिवाइन विज़डम के समस्त अध्यापकों ने विद्यार्थियों की इस सफलता पर बधाई दी तथा राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएँ दी।