Sep 16, 2024
LOCAL NEWS

भारतीय थल सेना के लेफ्टिनेंट जनरल ने गुरुद्वारा श्रीपांवटा साहिब में नवाया शीश

भारतीय थल सेना के लेफ्टिनेंट जनरल भरत मेठानी ने परिवार संग गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब में शीश नवाया,

विश्वशांति के लिए की प्रार्थना।

30 वर्ष पूर्व भी आए थे गुरुद्वारा श्रीपांवटा साहिब

 गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मैनेजर सरदार जगीर सिंह ने सिरोपा देकर सैन्य अधिकारियों को किया सम्मानित

देशआदेश

Paonta Sahib: आर्मी के लेफ्टिनेंट जनरल भरत मेठानी गुरुद्वारा पांवटा साहिब! परिवार सहित शीश निवाया..

इस बारे में जानकारी देते हुए गुरुद्वारा पांवटा साहिब के मैनेजर सरदार जगीर सिंह ने बताया कि भारतीय थल सेना के लेफ्टिनेंट जनरल भरत मेठानी आज दोपहर बाद परिवार सहित गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब पहुंचे। उन्होंने यहां शीश निवाकर विश्वशांति के लिए प्रार्थना की।

 

 

 

सेना के आला अधिकारी यहां करीब आधा घंटा रुके। उन्होंने कीर्तन सुना और गुरुद्वारा साहिब से जुड़े इतिहास की जानकारी ली।

उन्होंने बताया कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने अपने जीवन की पहली जंग पांवटा साहिब में लड़ी और जीत प्राप्त की। खालसा सृजना की परिकल्पना भी पांवटा साहिब में ही की गई।

लेफ्टिनेंट जनरल भरत मेठानी ने अपनी यादें साझा करते हुए बताया कि वे इससे पहले 30 वर्ष पूर्व गुरुद्वारा पांवटा साहिब आए थे।

इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से मैनेजर सरदार जगीर सिंह ने सिरोपा देकर सैन्य अधिकारियों को सम्मानित किया। इस दौरान उनके साथ उनके स्टाफ ऑफिसर कर्नल संतोष, पांवटा प्रेस क्लब और न्यूज़घाट चैनल के संपादक सुखविंदर सिंह सुक्खू मौजूद थे।