Oct 20, 2025
LOCAL NEWS

सुंदर सिंह पूर्व प्रधान फिर बने प्रदेश भाजपा एससी मोर्चा के प्रवक्ता

सुंदर सिंह पूर्व प्रधान फिर बने प्रदेश भाजपा एससी मोर्चा के प्रवक्ता

देशआदेश (सिरमौर)।

ग्राम पंचायत मुग़लांवाला करतारपुर, गांव राजबन (सिरमौरी ताल) के पूर्व प्रधान सुंदर सिंह ने एक बार फिर भाजपा संगठन में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। उन्हें लगातार तीसरी बार प्रदेश भाजपा के बड़े पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

इस बार उन्हें प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति (एससी) मोर्चा के प्रवक्ता के रूप में नियुक्त किया गया है।

 

सुंदर सिंह ने कहा कि “पार्टी और जनता से हमारा नाता कभी कम नहीं हुआ है। देवतुल्य जनता के आशीर्वाद और स्नेह से मिली यह जिम्मेदारी मेरे लिए सम्मान की बात है, जिसे मैं पूरी निष्ठा से निभाऊंगा।”

 

 

 

उन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, जिला भाजपा अध्यक्ष धीरज गुप्ता, स्थानीय विधायक सुखराम चौधरी, सभी पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और अपने क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि जनता की जीत है और आगे भी जनसेवा का सिलसिला जारी रहेगा।

 

 

बताया गया है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने हाल ही में प्रदेश भाजपा के जिला प्रभारियों व सह-प्रभारियों की नई नियुक्तियों की घोषणा की है। शनिवार को जारी इस सूची के अनुसार, इन नियुक्तियों से पार्टी संगठन को नई ऊर्जा और बल मिलेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *