Sep 8, 2024
Latest News

नाया में शुनकुटा बिरादरी मिलन समारोह, शराब का सेवन किया तो बिरादरी से होंगे बाहर

नाया में शुनकुटा बिरादरी मिलन समारोह, शराब का सेवन किया तो बिरादरी से होंगे बाहर

 समारोह में दो राज्यों के 73 गांव के करीब 1200 से अधिक शुनकुटा बंधुओं ने लिया हिस्सा, लिए कई ऐतिहासिक निर्णय 

देश आदेश शिलाई

 बूढ़ी दिवाली के अवसर पर जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के नाया गांव में शुनकुटा बिरादरी मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस ऐतिहासिक मिलन समारोह में जिला सिरमौर के अलावा उत्तराखंड और शिमला जिला के शुनकुटा बिरादरी के 73 गांव के ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।

नाया में आयोजित इस शुनकुटा बंधु मिलन समारोह में शुनकुटा बिरादरी के उत्थान को लेकर लोगों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही ऐतिहासिक निर्णय भी लिए । इनमें सबसे अहम निर्णय मदिरापान को लेकर लिया गया। इसमें शुनकुटा बिरादरी का कोई भी व्यक्ति शराब का सेवन नहीं करेगा। यदि कोई व्यक्ति शराब का सेवन करते हुए पाया जाता है तो उसे न केवल आर्थिक दंड दिया जाएगा बल्कि उसे बिरादरी से बाहर भी किया जाएगा।

नाया में आयोजित समारोह में दो राज्यों के 73 गांव के करीब 1200 से अधिक शुनकुटा बंधुओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर शुनकुटा बंधु सेवा समिति का गठन किया गया। प्रदीप भंडारी को समिति का मुख्य संरक्षक मनोनीत किया गया। वहीं अमर सिंह शर्मा अध्यक्ष और डॉ. शिव भारद्वाज को महासचिव बनाया गया है।

..

Originally posted 2021-12-06 23:46:15.