Jul 27, 2024
POLITICAL NEWS

छरबा में सुजानपुर के विधायक राजेन्द्र राणा और पूर्व विधायक किरनेश जंग ने कांग्रेस के पक्ष में मांगे वोट

 

छरबा में सुजानपुर के विधायक राजेन्द्र राणा और पूर्व विधायक किरनेश जंग ने कांग्रेस के पक्ष में मांगे वोट

न्यूज़ देशआदेश विकासनगर

हिमाचल के सीमांत पांवटा विधानसभा से सट्टी उत्तराखंड राज्य के विकासनगर विस क्षेत्र में पांवटा क्षेत्र के पूर्व विधायक किरनेश जंग और सुजानपुर के विधायक राजेन्द्र राणा के नेतृत्व में पांवटा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने विकास नगर क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी नव प्रभात के लिए आज छरबा गांव में डोर टू डोर कैम्पेन किया और उनके लिए वोट मांगे।
कैम्पेन के दौरान जनता से रूबरू होते हुए कांग्रेस के जनहित कार्यो एवं भाजपा के जनविरोधी कार्यो व नीतियों के बारे में सभी उपस्थित लोगों को बतलाया। इस प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी की जीत का आश्वासन जनता ने दिया।

इस दौरान सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा, विकासनगर विधानसभा प्रभारी रूपेश कंवल, ऑब्जर्वर हर्ष यादव, मजदूर कांग्रेस नेता व भगानी जॉन अध्यक्ष प्रदीप चौहान, युवा कांग्रेस पांवटा साहिब ब्लॉक उपाध्यक्ष मोहब्बत अली, एससी सेल ब्लॉक अध्यक्ष दर्शन सिंह, पूर्व प्रधान दाता ,राम, दुग्गल सिंह, बहादुर सिंह, हर्ष, रोशन लाल, दया राम, जसवीर आदि उपस्थित रहे।

Originally posted 2022-02-11 13:12:04.