Jul 27, 2024
POLITICAL NEWS

भाजपा मण्डल का नौटी पर काउंटर अटैक:अध्यक्ष

कहा अबतक हुए विकास कार्यों में सुखराम चौधरी का रहा योगदान

न्यूज़ देशआदेश

पांवटा साहिब: भारतीय जनता पार्टी मण्डल पाँवटा साहिब ने आज प्रेस बयान जारी करते हुए कांग्रेस पार्टी के नेता अनिंदर सिंह नॉटी की ओर से पत्रकारवार्ता में दिये गए बयान का जोरदार खंडन किया।

पांवटा भाजपा मंडल की ओर से जारी ब्यान में कहा गया कि अनिंदर सिंह नॉटी झूठ बोलना व पाँवटा साहिब की प्रबुद्ध जनता को बेवक़ूफ़ समझना बंद करे।

उन्होंने कहा कि नॉटी अपनी ज्ञान को दुरुस्त कर ले।माननीय मुख्यमंत्री अपने कार्यकाल में पहले भी दो बार सरकारी कार्यक्रम में व दो बार पार्टी के कार्यक्रम में पाँवटा साहिब का दौरा कर चुके हैं।इस दौरान मुख्यमंत्री ने करोड़ों की घोषणायें की है जो की धरातल पर उतर चुकी हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने करोड़ों की योजनाएँ पाँवटा की जनता को समर्पित की हैं।

मुख्यमंत्री ने इससे पहले 13 अप्रैल 2018 को पाँवटा साहिब में नगर परिषद खेल मैदान में जनसभा की व लोगों की जनसमस्यायें सुनी थी।

इसके अतिरिक्त 27 सितम्बर 2019 को गोरखुवाला में जनसभा की व यहाँ और पी॰डबल्यू॰डी॰ रेस्ट हाउस पाँवटा साहिब में जनसमस्याएँ सुनी।

इसके आलवा मुख्यमंत्री ने मार्च 2022 को 3 दिवसीय पार्टी कार्यक्रम और पिछले दिनो में मण्डल मिलन कार्यक्रम में भाग लिया।इस दौरान भी मुख्यमंत्री ने लोगों की जनसमस्याए सुनी थी व उनका हल किया था।

विदित हो कि मुख्यमंत्री ने रेणु मंच से अंतरराष्ट्रीय रेणुका जी मेले के दौरान कई बार घोषणा की हैं।
इसलिए अनिंदर सिंह नॉटी अपनी जानकारी को दुरुस्त कर ले।

भाजपा सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में कोरोना की 2 साल तक मार झेलने के बावजूद अनेको विकास कार्य हुए हैं।ऊर्जा मंत्री बनने के बाद पाँवटा साहिब के विकास के क्षेत्र में अधिक गति मिली हैं।फ़ोरलेन और धान ख़रीद भी भाजपा सरकार और सुखराम चौधरी की देंन हैं,उसका झूठा श्रेय लेना बंद करे।

 

मंडल अनिंदर सिंह नॉटी से पूछना चाहती कि वह भाजपा सरकार की छोड़ें,पिछले पाँच वर्ष कांग्रेस की सरकार रही हैं उस टाइम उनकी सरकार ने क्या-२ किया हैं। उसे
पाँवटा साहिब के लिए वह सार्वजनिक रूप से पाँवटा की जनता को बताये?कितनी बार मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पाँवटा साहिब का दौरा किया? कितनी माँगे उन्होंने मुख्यमंत्री से की थी?कितनी उसमें से पूरी हुई?

भाजपा सरकार ने दो वर्ष का कोविड काल झेलने के बावजूद पाँवटा साहिब के विकास में कोई कमी नही आयी हैं।चाहे वो सड़क और पुलों की बात हो,चाहे वो नदियों-नालों के चैनलजेशन की बात हो,चाहे वो सिंचाई और पीने के पानी की बात हो,चाहे स्वास्थ्य या शिक्षा की बात हो। हकीकत यही है कि
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में ही पाँवटा साहिब का विकास हुआ हैं।