Jul 27, 2024
POLITICAL NEWS

सियासत: हिमाचल कांग्रेस प्रदेश महासचिव अनिंदर सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल

सियासत: हिमाचल कांग्रेस प्रदेश महासचिव अनिंदर सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल

सार

पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रबल टिकट के दावेदारों में अनिंदर सिंह नॉटी का नाम भी शामिल रहा है। अब उन्होंने आम आदमी पार्टी का हाथ थाम लिया है। अनिंदर को दिल्ली में सत्येंद्र जैन ने आम आदमी पार्टी शामिल किया। 

हिमाचल कांग्रेस प्रदेश महासचिव अनिंदर सिंह नॉटी  बुधवार को दिल्ली में आम आदमी पार्टी(आप) में शामिल हो गए हैं।

अनिंदर सिंह नॉटी तथा नगर परिषद की पूर्व पार्षद हरविंदर कौर आदि ने अपने समर्थकों सहित दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री एवं हिमाचल प्रदेश आम आदमी पार्टी के प्रभारी सत्येंद्र जैन की अगवाई में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

दिल्ली सरकार के मंत्री व आप के हिमाचल चुनाव प्रभारी सत्येंद्र जैन ने पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी दी। पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रबल टिकट के दावेदारों में अनिंदर सिंह नॉटी का नाम भी शामिल रहा है।

इससे पहले युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने भी आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। जिसमें कांग्रेस पार्टी में खलबली मच गई है तथा लगातार कांग्रेस पार्टी के नेता व कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

अब उन्होंने आम आदमी पार्टी का हाथ थाम लिया है। अनिंदर को दिल्ली में सत्येंद्र जैन ने आम आदमी पार्टी शामिल किया। उनके साथ पांवटा नगर परिषद की पूर्व पार्षद हरविंदर कौर व उनके पति सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता भी आप में शामिल हुए हैं। इससे पहले पूर्व युकां प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर  भी आम आदमी पार्टी में जा चुके हैं। अनिंदर सिंह नॉटी संयोजक संयुक्त किसान मोर्चा हिमाचल प्रदेश व भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष भी हैं।

सूत्रों की मानें तो अभी दो और बड़े नेता भी आम आदमी पार्टी की शपथ लेने की तैयारी में खड़े है।