Jul 27, 2024
LOCAL NEWS

किसान संगठनों ने अग्नीपथ योजना पर जताया विरोध, तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

 

 

*पांवटा साहिब: किसान संगठनों ने अग्नीपथ योजना पर जताया विरोध, तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

देशआदेश

 

भारतीय किसान यूनियन टिकट और संयुक्त किसान मोर्चा पोंटा साहिब हिमाचल प्रदेश ने सरकार द्वारा बनाई गई अग्नीपथ कानून का जबरदस्त विरोध करते हुए तहसीलदार महोदय पोंटा साहिब के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है।

केंद्र सरकार भारतीय सेना में भर्ती की पुरानी पद्धति को खत्म कर “अग्निपथ” नामक एक नई योजना लाई है। इस नई योजना के के तहत सेना की भर्ती में कई बड़े और दूरगामी बदलाव एक साथ किए गए हैं को लेकर विरोध जताया और
नौकरी से बाधित करने जैसी शर्तें हटाई जाने की मांग की है।

इस अवसर पर जसविंदर सिंह बिलिंग ब्लॉक अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन पोंटा साहिब, चरणजीत सिंह जैलदार राज्य-उपाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन पोंटा साहिब, गुरजीत सिंह नंबरदार राज्य जनरल सैक्टरी भारतीय किसान यूनियन हिमाचल प्रदेश, परमजीत सिंह बंगा जिला उपाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन सिरमौर, अर्जुन सिंह बनवैत अध्यक्ष यूथ विंग भारतीय किसान यूनियन पोंटा साहब, गुरनाम सिंह गामा उपाध्यक्ष यूथ विंग भारतीय किसान यूनियन, सरदार भूपेंद्र सिंह संयोजक संयुक्त किसान मोर्चा पोंटा साहिब, सरदार हरबंस सिंह सूरजपुर, जगजीत सिंह फौजी, गुरसेवक सिंह बहराल, अमरजीत सिंह बहराल, अंकित सिंह, प्रीत मोहन सिंह, हरजीत सिंह फौजी, गुरदीप सिंह फौजी परमजीत सिंह मानक आदि दर्जनों किसान और युवक उपस्थित थे।