Jul 27, 2024
POLITICAL NEWS

युवा नेता अरिकेश जंग को राज्य युकां सचिव की कमान, कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल

युवा नेता अरिकेश जंग को राज्य युकां सचिव की कमान, कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल

कांग्रेस में हमेशा कार्यप्रणाली एवं मेहनत को मिलती है तवज्जो:अरिकेश जंग

देशआदेश

गुरु की नगरी पांवटा साहिब के युवा समाजसेवी अरिकेश जंग को
हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी में सचिव पद पर नियुक्त होने पर क्षेत्र एवं राज्य के कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर हैं। कार्यकर्ताओं ने अरिकेश जंग को राज्य युकां कमेटी में नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी हैं।

कांग्रेस पार्टी ने उनके कार्य एवं निष्ठा को देखते हुए उन्हें राज्य कार्यकारिणी में अहम जिम्मेवारी सौंपते हुए युवा कांग्रेस का राज्य सचिव नियुक्त किया है।

नवनियुक्त युवा कांग्रेस के राज्य सचिव अरिकेश जंग ने कहा कि कांग्रेस में हमेशा कार्यप्रणाली एवं मेहनत को तवज्जो दी जाती है। पार्टी हमेशा से ही कार्यकर्ता का सम्मान करती आई है। वहीं कांग्रेस में कार्यकर्ता अपनी मेहनत की बदौलत किसी भी उच्च तक पहुंच सकता है, जिसका उदाहरण वह स्वयं है।

बता दें कि अरिकेश जंग
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग के छोटे पुत्र है। जो खुद भी एक राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे हैं। युवाओं को नशे से दूर तथा खेल के प्रति जागरूक करने में सदैव सक्रिय होकर सहयोग किया हैं, वहीं बुजुर्गों व बड़ों का आशीर्वाद लेने से भी नहीं चूकते थे। पांवटा साहिब के युवा वर्ग में इनकी खूब पैठ रही है। अब, युवा कांग्रेस में राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व मिलने पर संगठन को ज्यादा मजबूत कर सकेंगे

अरिकेश जंग ने कहा कि उनके पदोंत्ति से लावल्व खुशी में कार्यकर्ताओं का सैलाब यूथ कांग्रेस की मजबूती दिखा रहा है। उन्होंने कहा कि आज क्षेत्र व प्रदेश का युवा भाजपा शासनकाल से बुरी तरह से तंग आ चुका है। आने वाले विस चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना चुकी है।

युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोहब्बत अली एवं भगानी जोन कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप चौहान ने कहा कि अरिकेश जंग के प्रदेश सचिव बनते ही पांवटा साहिब के युवाओं में एक नया जोश आया है।कांग्रेस पार्टी और अधिक मजबूत होगी।

लंबे समय से युवाओं के साथ जुड़े हुए है।जो की एक अच्छे समाज सेवी और खेलों को बढ़ावा देने मैं युवाओं की काफी मदद करते है।

इस अवसर पर राकेश चौधरी,नसीम दीन, रफीक अली,खुर्शीद अली,माइकल, सहबाज,दिनेश नेगी, विक्की ठाकुर,मामचंद,अखिल चौहान, जावेद अली,जसवंत,दिलजीत नागरा,फिरोज खान,हर्ष, लक्की,तनुज,आशीष सोनी, सौरव, मामन,रहमान,पवन,सोहन सिंह रिंटू,अखिल ,प्रदीप कुमार,मांगी राम, तोहीद अली, साकिर अली, मुर्सलिन,हैदर अली,समीर अली, मेहरूब अली,आदिल,दिनेश सिंह,मनोज प्रधान, धरमेंद्र सिंह, त्रिलोक सिंह, आशु, हरीश,उमेश चौधरी,जाहिर खान,साजिद अली , अनु आदि युवाओं ने खुशी जाहिर की है।