Apr 19, 2025
POLITICAL NEWS

मानपुरा में चलाया गया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पांवटा साहिब का जनसंपर्क अभियान

 

मानपुरा में चलाया गया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पांवटा साहिब का जनसंपर्क अभियान

देश आदेश

शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पांवटा साहिब का जनसंपर्क अभियान ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी शर्मा मानपुरा पंचायत में चलाया गया । वही विशेष तौर पर पूर्व विधायक पांवटा साहिब एवम हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष चौधरी किरनेश जंग भी उपस्थित रहे।

पूर्व विधायक का स्थानीय लोगों के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। अपने संबोधन में बोलते हुए पूर्व विधायक ने सबसे पहले स्थानीय लोगों का स्वागत के लिए धन्यवाद किया।

बीजेपी पार्टी और ऊर्जा मंत्री की कार्यशैली देखकर मानपुर देवड़ा के 20 परिवारों ने बीजेपी पार्टी को छोड़कर कांग्रेस पार्टी का दामन थामा पूर्व विधायक किरनेश जंग ने माला पहनाकर पार्टी में शामिल किया और उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मैं आपको पूरा मान सम्मान दिया जाएगा पूरा मान सम्मान दिया जाएगा।

वही जिन्होंने कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन किया उन्हीं परिवारों ने कहा कि हम लोगों से बड़े-बड़े वादे किए गए थे जो ऊर्जा मंत्री ने पूर्ण नहीं किए और हम लोगों का इस पार्टी से मोहभंग हो गया है वह सिर्फ अपनी बिरादरी के कार्य करते हैं और इसलिए हम पार्टी त्याग कर कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर रहे हैं।

उनमें पूर्व प्रधान सूरत राम,राम सिंह,डॉक्टर विक्रम वार्ड नंबर 9 वार्ड मेंबर, चिडू राम, प्रवीण ,हंसराज, संजय कुमार ,वीर सिंह ,ओम प्रकाश, सुरेंद्र ,कमल कुमार ,विजय कुमार, विनोद कुमार ,अमन ,राजेश, प्रीतम वीर सिंह ,भुंडा राम, अलका, भगवंती आदि ने पार्टी ज्वाइन की।

वही ऊर्जा मंत्री पर हमला बोलते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि आज पोंटा साहिब में पूरी तरह से भाई भतीजावाद और रिश्तेदारों का बोलबाला है। मंत्री सिर्फ और सिर्फ हैंड पंप लगाने में व्यस्त हैं वह भी सिर्फ अपने चहेतों के लगाए जा रहे हैं।

बिजली के कटों आम जनमानस का जीना मुश्किल कर दिया है बिजली के कट पांवटा साहिब में रिकॉर्ड तोड लगाए जा रहे है। और बिजली कट मंत्री आराम से अपनी आरामदायक जिंदगी में उनको आम जनता से कोई लेना देना नहीं है कांग्रेस के टाइम में जो विकास कार्य किए गए बीजेपी पार्टी के वर्कर और मंत्री उसी का श्रेय लेना चाहते है।

लेकिन आज जनता पढ़ी लिखी है आने वाली सरकार कांग्रेस पार्टी की सरकार है कांग्रेस पार्टी सभी धर्मों जातियों मजदूर और दलित को साथ लेकर चलती है। युवा वर्ग आज बेरोजगारी की मार झेल रहा है। महंगाई चरम सीमा पर है।

इस अवसर पर भगानी जॉन कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप चौहान, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोहब्बत अली, दर्शन सिंह, प्रधान पूर्व बीडीसी बल्लू राम ,पूर्व प्रधान पृथ्वी चंद ,वार्ड मेंबर विपिन ,मदन ,तोहिद ,साकिर, ओम प्रकाश, विक्की ,धर्मपाल , दशहरु राम ,सितार मोहम्मद, मुरसलीन,राजपाल ,रोहित,बीरबल , संजय कुमार, अलका देवी, अंजली ,कमला देवी एवं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता एवं भारी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

Originally posted 2022-07-23 13:40:37.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *