शिलाई सड़क हादसे के दूसरे घायल ने दम तोड़ा

शिलाई सड़क हादसे के दूसरे घायल ने दम तोड़ा

शिलाई सड़क हादसे के दूसरे घायल ने दम तोड़ा

देश आदेश

 

शिलाई-बालीकोटी सड़क पर कंडियारी के पास हुई सड़क दुर्घटना में दूसरे घायल धर्म सिंह ने भी दम तोड़ दिया है। गंभीर रूप से घायल धर्म सिंह को शिलाई अस्पताल में उपचार के बाद पांवटा अस्पताल रेफर किया गया था लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इस सड़क दुर्घटना में आत्माराम की पहले ही मौत हो चुकी है। जबकि दो लोग घायल हैं जिनका उपचार चल रहा है।

गौरतलब है कि बीती शुक्रवार देर रात शिलाई-बालीकोटी सड़क पर कंडियारी के पास गाड़ी नंबर एचपी14-6735 गहरी खाई में गिर गई थी। इसमें पांच लोग सवार थे। घायलों को स्थानीय लोगों ने शिलाई अस्पताल पहुंचाया। यहां पर आत्माराम ने दम तोड़ दिया। इसके बाद पांवटा अस्पताल ले जाते समय धर्म सिंह की भी मौत हो गई।

पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी बीर बहादुर सिंह ने हादसे सड़क हादसे में घायल एक अन्य व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है।

 

Originally posted 2022-07-30 23:43:46.

Related posts