Jul 27, 2024
POLITICAL NEWS

दो दर्जन परिवारों ने कांग्रेस पार्टी को छोड़ कर भाजपा की ली सदस्यता

लगभग दो दर्जन परिवारों ने कांग्रेस पार्टी को छोड़ कर भाजपा की ली सदस्यता

 बद्रीपुर में भाजपा का जनसंपर्क अभियान,  ऊर्जामंत्री भी रहे साथ-साथ, सरकार की गिनाई उपलब्धियाँ

देश आदेश

आज ग्राम पंचायत बद्रीपुर के वार्ड न० 6 में लगभग 2 दर्जन परिवारों ने कांग्रेस पार्टी को छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने जनसम्पर्क अभियान के दौरान ग्राम पंचायत बद्रीपुर का दौरा किया।
सुखराम चौधरी ने जनसमूह को सम्बोधित करते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियाँ बताई।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी की कार्यशैली से प्रभावित होकर यहाँ दो दर्जन से अधिक लोगों ने कांग्रेस पार्टी को छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालो में विशेष रूप से कांग्रेस मण्डल पाँवटा साहिब के सोशल मीडिया प्रभारी अधिवक्ता विवेक धीमान,बद्रीपुर पंचायत के वार्ड न० 6 की वार्ड सदस्य नसीमा बेगम,फुरकान अली,यूनुस अली,फारूक अली,जगदीश कुमार,अजय कुमार,सुरेश कुमार,सोहेल खान,अरमान,अनवरी,सरवरी,सादिक़,सरोज,रजनी,सदिक,राधा,मीरा देवी,संतोष,शुभलता,माडो देवी,सुमित्रा,सुरेश,शिवम,अमित,अंचित,श्याम सिंह,अदनान,प्रेमलाल,सोफ़िया,ज़मीला,फराहन सहित अन्य रहें।

ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने सभी को पार्टी का पटका पहना कर सभी का स्वागत किया।उन्होंने पार्टी में सभी का स्वागत करते हुए कहाँ कि भारतीय जनता पार्टी में सभी शामिल होने वाले सदस्यों को पार्टी पूरा मान सम्मान देगी।

इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री के साथ युवा मोर्चा अध्यक्ष चरणजीत सिंह,युवा मोर्चा महामंत्री संदीप तोमर,सुनील चौधरी,युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी अविनाश झाबा,सुखविंदर चौधरी,जसपाल जोनी,राहुल चौधरी व अन्य साथ रहें।