Jan 22, 2025
HIMACHAL

आज हिमाचल कैबिनेट की बैठक, होंगे कई अहम फैसले

Himachal cabinet meeting: हिमाचल कैबिनेट की बैठक में होंगे कई अहम फैसले

 

शिक्षा, स्वास्थ्य आदि विभिन्न महकमों से संबंधित होंगे निर्णय

देश आदेश

 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में सचिवालय में होने जा रही इस बैठक में हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा दिलाने की केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी का स्वागत किया जाएगा।

 

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक गुरुवार सुबह 10:30 बजे शुरू होगी। बैठक में कई अहम फैसले होंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में सचिवालय में होने जा रही इस बैठक में हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा दिलाने की केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी का स्वागत किया जाएगा।

इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य आदि विभिन्न महकमों से संबंधित निर्णय भी होंगे। विभिन्न संस्थान खोलने और उन्हें स्तरोन्नत करने के फैसले होंगे। इस बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की बजट घोषणाओं को अमलीजामा पहनाने से संबंधित निर्णय भी होंगे।