Aug 18, 2025
POLITICAL NEWS

सब का विकास या चुनिंदा का काम, युवा पीढ़ी सब जान गई:किरनेश

सब का विकास या चुनिंदा का काम, युवा पीढ़ी सब जानती है:किरनेश

परिवर्तन पदयात्रा: भारी संख्या में कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़ रहे लोग:अश्वनी

देशआदेश

पांवटा विस् क्षेत्र के गिरिपार पंचायतों में पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग की अगुवाई में लगातार बदलाव की यात्रा मानपुर देवड़ा के बाद शुक्रवार को पंचायत सिंघपुरा-गुरुवाला पहुंची। परिवर्तन की इस यात्रा में पावटा ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा विशेष रुप से उपस्थित रहे।

वहीं पूर्व विधायक के परिवर्तन पदयात्रा में भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया। घर घर जाकर पूर्व विधायक ने लोगों को कांग्रेस पार्टी की नीतियों के बारे में अवगत करवाया। साथ ही बीजेपी पार्टी और स्थानीय विधायक एवं ऊर्जा मंत्री की नाकामियों को लोगों के घर-घर पहुंचाया।

जनता को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि आने वाली सरकार कांग्रेस पार्टी की सरकार है। जो सभी जातियों धर्म गरीबों मजदूरों दलितों को साथ लेकर चलती है। किरनेश जंग ने कहा कि आज महंगाई चरम सीमा पर है!

ऊर्जा मंत्री की पांवटा साहिब में जब से ऊर्जा मंत्री स्थानीय विधायक बने हैं सबसे ज्यादा कट पांवटा साहिब में ही लग रहे है। आज मंत्री की अपनी बिरादरी भी ऊर्जा मंत्री से नाराज है इसमें यही कारण है कि उन्होंने अपनी पूरी बिरादरी के काम भी नहीं किए हैं उसमें भी उन्होंने चुनिंदा लोगों को छांट कर उन्हीं लोगों के कार्य किए हैं।

आज का युवा पढ़ा लिखा युवा है वह सब जानता है किसने कितना विकास किया है। परिवर्तन पदयात्रा पर बोलते हुए उन्होंने कहा की इस यात्रा के माध्यम से भारी संख्या में लोग कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं।

 

Originally posted 2022-09-17 00:19:14.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *