Jul 27, 2024
POLITICAL NEWS

सुखराम परिवार को लेकर स्थिति साफ, अनिल भाजपा में ही रहेंगे, आश्रय भी करेंगे जॉइन

Himachal BJP: सुखराम परिवार को लेकर स्थिति साफ, अनिल भाजपा में ही रहेंगे, आश्रय भी करेंगे जॉइन

 

देशआदेश

 

प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि अनिल शर्मा भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं। अनिल हमारे साथ ही रहेंगे। कोई किंतु-परंतु नहीं होगा। अनिल शर्मा का परिवार भाजपा के साथ रहेगा। आश्रय भी भाजपा ज्वाइन करेंगे।

 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पीएमओ बात हुई तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तैयार थे लेकिन मौसम खराब होने के चलते पायलट ने उन्हें होल्ड करने के लिए कहा। वर्चुअल संबोधन के लिए उनका आभार व्यक्त करता हूं।

कई बार ऐसी परिस्थितियां आ जाती हैं कि कार्यक्रम रोकना पड़ता है। कुछ समय मंडी में मौसम साफ रहा। लेकिन चंडीगढ़ में मौसम खराब होने के चलता वह नहीं आ पाए

भीड़ जुटाने का जो हमारा लक्ष्य था वो पूरा हुआ। इसके लिए युवाओं का आभार। सीएम मंडी में पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे। प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि रैली में एक लाख युवाओं की भीड़ जुटाने का लक्ष्य पूरा किया गया। कुछ तो रैली स्थल तक नहीं पहुंच पाए।

युवा साथियों का दूर-दराज से पहुंचने के लिए आभार। अनिल शर्मा भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं। अनिल हमारे साथ ही रहेंगे। कोई किंतु-परंतु नहीं होगा। अनिल शर्मा का परिवार भाजपा के साथ रहेगा। आश्रय भी भाजपा ज्वाइन करेंगे। दिल्ली में यह फैसला हो गया है।