Jan 21, 2026
POLITICAL NEWS

पैसों के लालच में भाजपा में गए तो माफ नहीं करेगी जनता: अनिरुद्ध

पैसों के लालच में भाजपा में गए तो माफ नहीं करेगी जनता: अनिरुद्ध

याद रखें: जनता ने भाजपा की नीतियों से तंग आकर कांग्रेस के पक्ष में किया है मतदान

न्यूज़ देशआदेश

कांग्रेस विधायक अनिरुद्ध सिंह ने कहा है कि भाजपा का कांग्रेसीकरण हो रहा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर लगातार बोल रहे हैं कि अगर विधानसभा चुनाव में भाजपा को 25 से 28 सीटें भी आईं तो भी उनकी ही सरकार बनेगी। मंगलवार को शिमला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि चुनाव नजीते घोषित होने के बाद अगर कोई कांग्रेस का विधायक भाजपा में जाता है तो उससे स्पष्ट होगा कि पैसों के लालच में ही उसने यह फैसला लिया है।

ऐसे व्यक्ति को जनता कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों से प्रदेश की जनता ने तंग आकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया है। आठ दिसंबर के नतीजों में कांग्रेस को प्रदेश में स्पष्ट बहुमत मिलेगा।

Originally posted 2022-11-23 01:42:50.