May 20, 2024
POLITICAL NEWS

हिमाचल भाजपा विधायक दल की बैठक 21 दिसंबर को, तय होगा नेता प्रतिपक्ष

हिमाचल भाजपा विधायक दल की बैठक 21 दिसंबर को, तय होगा नेता प्रतिपक्ष

न्यूज़ देशआदेश

 

हिमाचल प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष 21 दिसंबर तक ही तय होगा। इस बारे में भाजपा विधायक दल की बैठक में निर्णय होगा। नेता प्रतिपक्ष पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर होंगे या पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती या कोई अन्य नेता बनेंगे। इस बारे में अभी संशय बना हुआ है।  विधानसभा का शीत सत्र 22 से 24 दिसंबर के बीच तीन दिन तक चलेगा। इस सत्र के लिए सत्ता पक्ष ने अभी मंत्री तय नहीं किए हैं। केवल मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ही बनाए गए हैं।

हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इस बात के संकेत दे चुके हैं कि सत्र बुलाया गया है तो इससे पहले ही नेता प्रतिपक्ष तय हो जाएंगे। जयराम ठाकुर ने कहा कि यह बात अभी साफ नहीं हैं कि वही नेता प्रतिपक्ष होंगे कि नहीं। वह हो भी सकते हैं और नहीं भी हो सकते हैं। यह तो पार्टी का नेतृत्व और भाजपा विधायक दल ही तय करता है। यह उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से भी मंत्रणा हुई है।