सोलर लाइट से जगमग होगा विद्यालय परिसर:राजेंद्र छात्रहित में नसीमा बेगम का इस पुनीत कार्य के लिए स्कूल कमेटी ने जताया आभार देशआदेश मीडिया राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिवपुर का परिसर सोलर लाइट से जगमग हो रहा है। विद्यालय परिसर में हिमाचल प्रदेश खाद्य आपूर्ति निगम बोर्ड निदेशक एवं हिप्र महिला कल्याण बोर्ड एवं समाजसेविका नसीमा बेगम ने तीन सोलर लाइट स्कूल को भेंट की है। यह जानकारी स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह धीमान ने दी है। उन्होंने कहा कि समस्त विद्यालय प्रबंधन समिति छात्रहित में…
Author: deshadesh27
अग्निवीर योजना के विरोध में पांवटा युवा कांग्रेस की बैठक:मोहब्बत
अग्निवीर योजना के विरोध में पांवटा युवा कांग्रेस की बैठक,, युवाओं के साथ बड़ा धोखा :मोहब्बत देश आदेश रविवार को पांवटा युवा कांग्रेस की मीटिंग पांवटा युवा कांग्रेस मण्डल अध्यक्ष मोहब्बत अली की अध्यक्षता में सम्पन हुई। इस मौके पर युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना का विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं युवक कांग्रेस अध्यक्ष मोहब्बत अली ने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं के साथ अग्निवीर योजना का लागू करना देश के नौजवान युवाओं के साथ बहुत बड़ा धोखा है। पहले भी युवा वर्ग बेरोजगारी की मार…
हिमाचल प्रदेश में उद्योगों को मिल रही बिजली सस्ती करने की तैयारी
हिमाचल प्रदेश में उद्योगों को मिल रही बिजली सस्ती करने की तैयारी, नाराज चल रहे हैं उद्योगपति हिमाचल में उद्योगों को मिल रही बिजली सस्ती करने की तैयारी है। प्रति यूनिट 50 पैसे तक सब्सिडी देने के प्रस्ताव पर काम शुरू हो गया है। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान के आग्रह पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ऊर्जा विभाग को इसे लेकर संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए हैं। एक रुपये प्रति यूनिट सब्सिडी बंद होने से प्रदेश के उद्योगपति नाराज चल रहे हैं। प्रदेश के…
रोटरी क्लब ने दिव्यांग को भेंट की व्हील चेयर:सैनी
रोटरी क्लब ने दिव्यांग को भेंट की व्हील चेयर:सैनी परिवार के सदस्यों ने रोटरी क्लब का किया धन्यवाद, समाज सेवा के कार्य की प्रशंसा की देशआदेश पांवटा साहिब: रोटरी क्लब की ओर से एक दिव्यांग का जीवन सरल-सुखद करने का प्रयास किया है। दरअसल पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 7 निवासी अशोक कुमार का पुत्र युवराज जोकि बचपन से ही दिव्यांग है और परिवार भी गरीब है। जिसके लिए परिवार बच्चे को व्हील चेयर लेने मे असमर्थ था। प्रोजेक्ट चेयरमैन अनिल सैनी ने बताया कि रोटरी क्लब के पास…
दून-पांवटा एनएच पर तीन वाहनों की आपस में भिड़ंत, छह लोग घायल
दून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चालक की लापरवाही से तीन वाहनों की आपस में भिड़ंत, छह लोग घायल तीन वाहनों की आपस में भिड़ंत से छह लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। देशआदेश दून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेलाकुई थाना क्षेत्र के छोटा रामपुर में शुक्रवार सुबह एक निजी कंपनी के बस चालक की लापरवाही से तीन वाहन की आपस में भिड़ंत हो गई। बस के पीछे आ रही पिकअप अनियंत्रित होकर सीधा ई-रिक्शा से भिड़ गई। वहीं दूसरी ओर पांवटा- बांगर न…
लोकसेवा आयोग की फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर भर्ती पर सवाल, लगीं 200 आरटीआई
HPPSC Shimla: लोकसेवा आयोग की फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर भर्ती पर सवाल, लगीं 200 आरटीआई देशआदेश रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर के 45 पदों की भर्ती के लिए सिर्फ 7 अभ्यर्थी ही चयनित किए गए हैं। अभ्यर्थियों ने अब भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठा दिए हैं। राज्य लोकसेवा आयोग की फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर भर्ती पर सवाल उठ गए हैं। 45 पदों की भर्ती में सिर्फ सात अभ्यर्थी पास होने पर 200 से अधिक अभ्यर्थियों ने उत्तर पुस्तिकाओं और भर्ती प्रक्रिया को लेकर आरटीआई के माध्यम से विभिन्न जानकारियां मांगी हैं। बागवानी विश्वविद्यालय नौणी…
पांवटा साहिब तथा धौला कुआं में गेहूं की खरीद 1 अप्रैल से होगी आरंभ-खिम्टा
कृषि उपज विपणन समिति पांवटा साहिब तथा धौला कुआं में गेहूं की खरीद 1 अप्रैल से होगी आरंभ- सुमित खिम्टा देशआदेश मीडिया नाहन। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला सिरमौर में रबी विपणन सत्र 2025-26 के अन्तर्गत गेहूं की खरीद 1 अप्रैल, 2025 से शुरू की जा रही है, जिसके लिये जिला में दो बिक्री केंद्र कृषि उपज विपणन समिति पांवटा साहिब तथा धौला कुआं में स्थापित किये गये है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य ¼MSP½ 2425 रुपये…
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक महीने से पेयजल किल्लत
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक महीने से पेयजल किल्लत देशआदेश पांवटा साहिब । हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी देवीनगर में एक माह से लगातार पेयजल किल्लत चल रही है। केवल सुबह के समय नलके से नाममात्र पानी टपकता है। दिक्कतों के चलते 125 से अधिक परिवारों को टैंकरों से पेयजल आपूर्ति करनी पड़ रही है। हिमुडा के अधिकारियों को इस समस्या से अवगत करवा दिया गया है लेकिन, समाधान नहीं हो पा रहा है। अब पेयजल संकट से परेशान कॉलोनीवासियों ने चेताया है कि शीघ्र ही कोई समाधान नहीं किया गया…
बैठकों की कार्यवाही में नहीं होगा अब अफसरों के नाम, पदनामों का उल्लेख
हिमाचल: बैठकों की कार्यवाही में नहीं होगा अब अफसरों के नाम, पदनामों का उल्लेख, जानिए क्या है पूरा मामला हिमाचल प्रदेश के विभिन्न विभागों की बैठकों की कार्यवाही में अब अधिकारियों के नाम या पदनामों का उल्लेख नहीं होगा। प्रशासनिक सुधार विभाग ने निष्पक्षता और एकरूपता सुनिश्चित करने को इस बाबत नए निर्देश जारी किए हैं। नाम और पदनामों के उल्लेख से उत्पन्न होने वाले किसी भी संभावित हितों के टकराव को रोकने के लिए यह फैसला लिया गया है। दिशा-निर्देशों का उल्लंघन होने पर अधिकारियों को अनुशासनात्मक…
Himachal Pradesh: ‘देख रहे हो विनोद’, हिमाचल में बड़े घोटाले की आशंका
Himachal Pradesh: ‘देख रहे हो विनोद’, हिमाचल में 104 से 124 आयु के 1,141 भी ले रहे पेंशन, बड़े घोटाले की आशंका देशआदेश मीडिया सलूशन हिमाचल में सामाजिक पेंशन के नाम पर बड़े घोटाले की आशंका है। पहले चरण में प्रदेश के 1,438 पेंशनरों के दस्तावेज जांचे गए, जिनमें वे संदिग्ध पाए गए। हैरत इस बात की है कि इनमें से 1,141 पेंशनर ऐसे हैं, जिनकी उम्र दस्तावेजों में 104 से 124 साल के बीच दर्शाई गई है। इनमें से प्रत्येक पेंशनर को प्रति माह 1,700 रुपये पेंशन दी…
