रामपुरघाट में अवैध शराब का जखीरा बरामद, दो गिरफ्तार न्यूज़ देश आदेश पांवटा साहिब पुरुवाला पुलिस थाना टीम ने रामपुरघाट में देर रात को एक कार की तलाशी में अवैध शराब की खेप बरामद की है। इसके बाद दो आरोपियों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि देर रात पुलिस टीम को पुख्ता सूचना मिली कि हरियाणा की ओर से पांवटा-रामपुरघाट की तरफ एक गाड़ी में अवैध शराब की खेप लाई जा सकती है। सूचना मिलते ही रामपुरघाट सड़क पर पुरुवाला पुलिस के…
Category: CRIME/ACCIDENT
पांवटा साहिब में कैंटीन के गल्ले से उड़ाई 20 हजार की नकदी
पांवटा साहिब में कैंटीन के गल्ले से उड़ाई 20 हजार की नकदी न्यूज़ देश आदेश पांवटा साहिब पांवटा साहिब के लघु सचिवालय के समीप कैंटीन का बदमाश ने ताला तोड़ दिया। इसके बाद कैंटीन संचालक की बीस हजार नकदी राशि पर हाथ साफ कर लिया। शिकायत मिलने पर पांवटा थाना पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है। लघु सचिवालय के आसपास लगे सभी सीसीटीवी टीवी के फुटैज भी खंगाले जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के लघु सचिवालय में प्रेम सिंह कैंटीन संचालित करता है। संचालक…
हार्डवेयर की दुकानों में लगी भयंकर आग, दमकल की 9 गाड़ियां काबू पाने में जुटी
हार्डवेयर की दुकानों में लगी भयंकर आग, दमकल की 9 गाड़ियां काबू पाने में जुटी न्यूज़ देशआदेश एसडी स्कूल के नजदीक रविवार सुबह हार्डवेयर की तीन दुकानों में आग लग गई। दुकानों में लगी आग को बुझाने के लिए सुबह दमकल की पांच गाड़ियां आई थी, लेकिन वह आग पर काबू नहीं पा सकी। इसके बाद चार गाड़ियां और बुलाई गई हैं। आग की लपटें दुकानों से बहुत ऊंचाई तक उठती रही। आग लगने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लगी हुई है। सुबह 8 बजे से…
पंचायतों में धन का दुरुपयोग: प्रधानों और अधिकारियों को नोटिस
पंचायतों में धन का दुरुपयोग: प्रधानों और अधिकारियों को नोटिस, साढ़े 12 करोड़ रुपये होंगे वसूल हिमाचल प्रदेश में पंचायतों में विकास कार्यों में करोड़ों रुपये की धनराशि के दुरुपयोग के मामले में पंचायत प्रधानों और अधिकारियों के खिलाफ वसूली नोटिस जारी किए गए हैं। पंचायतीराज विभाग ने पंचायतों के माध्यम से करीब 150 जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों के विरुद्ध बकाया वसूली के लिए नोटिस जारी किए हैं। ऑडिट रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश के 13 विकास खंडों से करीब 1.83 करोड़ रुपये की धनराशि में गड़बड़ियां पाई गई…
छत्त पर गिरा टिप्पर बाल-बाल बचा परिवार, चालक और क्लीनर घायल
छत्त पर गिरा टिप्पर बाल-बाल बचा परिवार, चालक और क्लीनर घायल दीपावली की रात सुबाथू से कुनिहार की ओर आ रहा एक टिप्पर बडोर घाटी में घर पर गिर गया। हादसे में घर के लोग बाल-बाल बच गए। चालक और क्लीनर को चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस जानकारी के अनुसार देर रात जय देव शर्मा निवासी बडोरघाटी अपने परिवार के साथ सो रहे थे। अचानक धमाका हुआ। जब तक वह बाहर…
20 मनचले बाइकर्स के कटे चालान, प्रेशर हॉर्न बजाकर स्टंट करना पड़ा महंगा
पांवटा साहिब में 20 मनचले बाइकर्स के कटे चालान, प्रेशर हॉर्न बजाकर स्टंट करना पड़ा महंगा पांवटा साहिब क्षेत्र की सड़कों पर प्रेशर हॉर्न बजाकर स्टंट करने वाले बाइकर्स पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। पुलिस को शिकायत मिल रही थी कि कुछ युवक अपने शौक और मौज मस्ती के लिए दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 बाइक सवारों पर कार्रवाई की। पुलिस ने इनकी बाइक के प्रेशर हॉर्न हटवाकर उनके चालान काटे। बता दें कि डीएसपी पांवटा को…
ससुराल गए युवक की जलकर मौत, चार के खिलाफ शिकायत दर्ज
ससुराल गए युवक की जलकर मौत, चार के खिलाफ शिकायत दर्ज पत्नी ने छिड़का तेल और सास ने आग लगा दी आग, पिता ने लगाये ये आरोप न्यूज़ देशआदेश हिमाचल के मंडी जिले में दिवाली मनाने ससुराल गए युवक की जलने से मौत हो गई। आग में 90 फीसदी से अधिक झुलसे नवीन ने हमीरपुर में उपचार के दौरान दम तोड़ा। मामला जिले के सैण गांव में सामने आया है। इधर, पिता प्रकाश चंद का आरोप है कि नवीन पर उसकी पत्नी ने तेल छिड़का और सास ने आग लगा…
पांवटा साहिब पार्किंग स्थल से बाइक ले उड़े शातिर, मामला दर्ज:डीएसपी
पांवटा साहिब पार्किंग स्थल से बाइक ले उड़े शातिर, मामला दर्ज:डीएसपी खंगाले जा रहे हैं गुरुद्वारा परिसर के आसपास दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज न्यूज़ देश आदेश पांवटा साहिब पांवटा साहिब गुरुद्वारा पार्किंग स्थल से शातिर बाइक चोरी कर ले गए। अपने स्तर पर तलाश करने के बाद बाइक मालिक ने थाने में चोरी का मामला दर्ज करवा दिया है। पांवटा थाना पुलिस टीम ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। गुरुद्वारा परिसर के बाहर तथा आसपास दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं जिससे आरोपियों…
संगठन समाज में ईमानदार अधिकारियों की पहचान कर प्रोत्साहित व पुरस्कृत करेगा एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के प्रदेश इकाई अध्यक्ष की प्रेस वार्ता
संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज में भ्रष्टाचार के खिलाफ माहौल बनाना: महेश खुराना..देश आदेश – संगठन समाज में ईमानदार अधिकारियों की पहचान कर प्रोत्साहित व पुरस्कृत करेगा एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के प्रदेश इकाई अध्यक्ष की प्रेस वार्ता न्यूज़ देश आदेश / पांवटा साहिब एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष महेश खुराना ने कहा कि हिमाचल के जो लोग भ्रष्टाचार मुक्त समाज चाहते उनको इस संस्था से जोड़ा जाएगा। संस्था से जो जुड़ना चाहते हैं, वह खुद आगे आकर संपर्क करें।। इस संगठन का मुख्य उद्देश्य…
ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी को दी मारपीट करने की धमकी, मामला दर्ज
न्यूज़ देश आदेश शिलाई विद्युत विभाग में कार्यरत कर्मचारी ने एक व्यक्ति के खिलाफ ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी को मारपीट करने की धमकी तथा अभद्र भाषा का प्रयोग करने की शिकायत शिलाई पुलिस को दी है। पुलिस ने कर्मचारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जा शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उप मण्डल शिलाई के विद्युत विभाग में सहायक अभियन्ता के पद पर तैनात अंकुर पुत्र रघुवीर सिंह निवासी अम्बोया, पांवटा साहिब ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि जब यह ड्यूटी पर था तो…
