गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के निदेशक बीएस सैनी नही रहे पांवटा साहिब स्थित जेसी जुनेजा मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में ली अंतिम सांस देशआदेश पांवटा साहिब : गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के जाने माने शिक्षाविद् सरदार बीएस सैनी का निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। मंगलवार को अचानक तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें जेसी जुनेजा मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल सुरजपुर लाया गया। जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। डॉक्टर्स ने परिजनों को बताया कि हार्ट अटैक के कारण उनकी मृत्यु हुई है।…
Category: Latest News
मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- जमाबंदी का हिंदी फार्मेट हुआ सरल, उर्दू-फारसी शब्दों को हटाया
मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- जमाबंदी का हिंदी फार्मेट हुआ सरल, उर्दू-फारसी शब्दों को हटाया सरकार ने राजस्व मामलों में बड़े पैमाने पर सुधार किए गए हैं। राजस्व विभाग ने पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली (माय डीड) भी शुरू की है। इसके तहत लोग किसी भी समय और कहीं से भी रजिस्ट्री तहसीलदार को आवेदन कर सकते हैं। जमाबंदी का हिंदी फार्मेट भी सरल बनाया गया है, जिसमें पारंपरिक उर्दू और फारसी शब्दों को हटा दिया गया है। ऑनलाइन इंतकाल रजिस्टर को भी इस सिस्टम से जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा…
अब जॉब ट्रेनी के रूप में होंगी ग्रुप-ए से सी तक भर्तियां
Himachal: हिमाचल में जॉब ट्रेनी के रूप में होंगी ग्रुप-ए से सी तक भर्तियां, सरकार ने जारी की नई स्कीम देशआदेश हिमाचल प्रदेश में अब अनुबंध व्यवस्था खत्म कर अब जॉब ट्रेनी की नियुक्ति होगी। राज्य सरकार ने ग्रुप-ए, बी व सी कैडर में जॉब ट्रेनी की नियुक्ति के लिए एक नई योजना शुरू करने का निर्णय लिया है। ट्रेनी के रूप में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के बाद नियमित होने के लिए परीक्षा पास करनी होगी। अनुबंध पर नियुक्तियों की प्रक्रिया को सरकार ने समाप्त कर दिया है। शनिवार…
आईएएस-आईपीएस अफसर पढ़ेंगे कौशल विकास का पाठ
IAS-IPS अफसर पढ़ेंगे कौशल विकास का पाठ, ‘कर्मयोगी’ कोर्स अनिवार्य; जानें विस्तार से Himachal Pradesh : आईएएस-आईपीएस अफसर पढ़ेंगे कौशल विकास का पाठ, ‘कर्मयोगी’ कोर्स अनिवार्य; जानें विस्तार से अनिमेष कौशल, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 17 Jul 2025 05:00 AM IST सार हिमाचल प्रदेश में आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों को ‘कर्मयोगी’ प्लेटफॉर्म पर वार्षिक शिक्षण पाठ्यक्रम पूरा करना अनिवार्य कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर… हिमाचल प्रदेश सरकार। – फोटो : अमर उजाला नेटवर्क विस्तार हिमाचल प्रदेश सरकार में कार्यरत अखिल भारतीय सेवाओं के…
मनरेगा में अब 60 फीसदी कृषि कार्य करने के मानदंड को लागू करने के निर्देश
मनरेगा में अब 60 फीसदी कृषि कार्य करने के मानदंड को लागू करने के निर्देश मनरेगा कार्य की समीक्षा में 60 फीसदी कृषि कार्य करने में विफल रहने के बाद अब ग्रामीण विकास विभाग ने सभी खंड विकास अधिकारियों को दोबारा दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बीडीओ देहरा अशोक कुमार ने कहा कि विभाग से वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान कुल मनरेगा व्यय का कम से कम 60 फीसदी से अधिक कृषि और इससे संबंधित गतिविधियों पर खर्च करने के निर्देश मिले हैं। उन्हाेंने कहा कि निदेशक सह आयुक्त (मनरेगा), ग्रामीण…
चार जुलाई तक उत्तर से पूर्वोत्तर तक जमकर बरसेंगे मेघ
पूरे देश में पहुंचा मानसून: चार जुलाई तक उत्तर से पूर्वोत्तर तक जमकर बरसेंगे मेघ; केरल-ओडिशा में भारी बारिश दिल्ली एनसीआर सहित देश के बाकी हिस्सों में मानसून पहुंच चुका है और हिमाचल से लेकर केरल और उत्तराखंड से लेकर उत्तर प्रदेश तक झमाझम बरसात हो रही है। 4 जुलाई तक उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत तक भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। शनिवार को दोपहर बाद जमकर बारिश हुई और दिल्ली समेत पूरा एनसीआर तरबतर हो गया। इससे लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत…
आज का येलो अलर्ट, पांच जिलों में बाढ़ की चेतावनी
आज का येलो अलर्ट, पांच जिलों में बाढ़ की चेतावनी मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने हिमाचल के कई स्थानों पर वीरवार को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया। 2 जुलाई तक अधिकांश क्षेत्रों के लिए मौसम ऐसा ही बना रहेगा। मौसम विभाग ने पांच जिलों चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमाैर के कुछ क्षेत्रों में वीरवार को बाढ़ आने की चेतावनी जारी की है। 26 और 27 जून को बारिश की तीव्रता अधिक रहने की संभावना है। 28 जून से 2 जुलाई तक हल्की बारिश के आसार हैं। बुधवार…
कांता ठाकुर को हिमाचल प्रदेश सी एंड वी महिला विंग अध्यक्ष की कमान
कांता ठाकुर को हिमाचल प्रदेश सी एंड वी महिला विंग अध्यक्ष की कमान देशआदेश सोलन के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनियार मे हिमाचल प्रदेश राजकीय सी एंड वी अध्यापक संघ के त्रैवार्षिक चुनाव (2025-28) योगराज की अध्यक्षता में संपन्न हुए जिसमें 12 जिलों के जिला अध्यक्षों सहित प्रदेश के 116 डेलिगेट्स ने चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया। हिमाचल प्रदेश क्लासिकल एंड वर्नाकुलर महिला विंग की अध्यक्ष पद के लिए जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब से कांता ठाकुर राजकीय उच्च पाठशाला बेहड़ेवाला को चुना गया है। इसके अलावा सुमन को…
निजी स्कूलों को शिक्षा बोर्ड ने दी चेतावनी
निजी स्कूलों ने बैल्ट, जूते और टाई बेची तो रद्द होगी मान्यता, शिक्षा बोर्ड ने दी चेतावनी हिमाचल प्रदेश के निजी स्कूलों ने बैल्ट, जूते और टाई बेची तो मान्यता को शिक्षा बोर्ड रद्द करेगा। शिक्षा बोर्ड ने स्कूलों को यह चेतावनी जारी कर दी है। शिकायतों के आधार पर बोर्ड ने सख्ती करने का फैसला लिया है। बोर्ड ने निजी स्कूलों को बोर्ड की ओर से निर्धारित पाठ्य और प्रायोगिक पुस्तकों को पढ़ाने के लिए भी कहा है। हिमाचल प्रदेश के निजी स्कूलों में पाठ्य पुस्तकों को…
बस अड्डा पर युवक पर दराट से हमला, महिला ने बचाई जान
हिमाचल: यहां बस अड्डा पर युवक पर दराट से हमला, ‘हिम्मतवाली’ महिला ने बचाई जान हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित बस अड्डा घुमारवीं में वीरवार दोपहर इको दो युवकों के बीच झगड़े में एक युवक ने दूसरे पर दराट से हमला कर दिया। यह चौंकाने वाली घुमारवीं के सबसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्र बस अड्डा पर हुई। मामले की गंभीरता इस बात से आंकी जा सकती है कि जहां यह घटना हुई, वहां से पुलिस थाना मात्र 10 मीटर दूर स्थित है। पुलिस में मामला दर्ज के…
