बाता नदी में डूबने से रामपुर बंजारन के 38 वर्षीय व्यक्ति की मौत न्यूज़ देश आदेश पांवटा साहिब माजरा थाना के तहत पड़ने वाले बाता नदी क्षेत्र में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। शुरूआती जांच में परिजनों ने बताया कि मृतक कुलदीप (38) को मिर्गी के दौरे पड़ते रहते थे। विज्ञापन शनिवार को माजरा पुलिस को सूचना मिली कि बाता नदी में एक व्यक्ति…
Year: 2023
ड्रग अलर्ट: हिमाचल में बनी कोरोना के उपचार में सहायक दवा समेत 37 के सैंपल फेल
ड्रग अलर्ट: हिमाचल में बनी कोरोना के उपचार में सहायक दवा समेत 37 के सैंपल फेल देश आदेश सोलन सार ड्रग कंट्रोलर नवनीत मरवाह ने बताया कि सैंपल फेल होने वाले उद्योगों को नोटिस जारी कर दिए हैं। बाजार से स्टॉक हटाने के लिए निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। इन दवाओं में कोरोना संक्रमण, सूखी खांसी, अल्सर, कोलेस्ट्रोल, एलर्जी, सूजन, तनाव दूर करने की दवा शामिल है। हिमाचल प्रदेश में बनी कोरोना पॉजिटिव मरीजों के उपचार में सहायक एक दवा समेत नौ दवाओं के सैंपल फेल हो गए हैं।…
इस स्कूल का होगा कायाकल्प, रमेश तोमर ने एक लाख देने की घोषणा की
बनौर विद्यालय का होगा कायाकल्प, मुख्यातिथि रमेश तोमर ने एक लाख देने की घोषणा की जिला परिषद सदस्या ने भी निर्माण कार्य के लिए 5 लाख तक की घोषणा न्यूज़ देशआदेश राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनौर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया, जिसके मुख्यातिथि पांवटा भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर व गेस्ट ऑफ ऑनर कमरऊ वार्ड से जिला परिषद सदस्य सुमिता चौहान तथा गेस्ट ऑफ ऑनर सुशील तोमर असिस्टेंट प्रोफेसर भरली कॉलेज रहे। विद्यालय परिवार द्वारा मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ व पुष्प मालाएं देकर जोरदार स्वागत किया गया।…
द रोज़ ऑर्किर्ड स्कूल में निर्भीक भावों की गूंज कार्यक्रम
द रोज़ ऑर्किर्ड स्कूल तारूवाला में निर्भीक भावों की गूंज एसएचओ पांवटा अशोक चौहान रहे मुख्यातिथि:ललित इच्छारहित बनिये, निर्भीकता अपने आप आ जायेगी न्यूज़ देशआदेश पांवटा साहिब: द रोज़ ऑर्किर्ड स्कूल तारूवाला में एक दिवसीय वार्षिक निर्भीक भावों की गूंज कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके मुख्यातिथि एसएचओ पांवटा अशोक चौहान रहे। स्कूल निदेशक, निदेशिका तथा प्रधानाचार्या ने बताया कि गूंज कार्यक्रम में बच्चे के रंगीन दिमाग को व्यक्त करने के महत्व को चिह्नित करने के लिए एक कला प्रदर्शनी का आयोजन जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्कूल के चारों…
मूल्यांकन परीक्षाओं के बाद 31 दिसंबर और मार्च तक खुले रहेंगे सभी सरकारी स्कूल
मूल्यांकन परीक्षाओं के बाद 31 दिसंबर और मार्च तक खुले रहेंगे सभी सरकारी स्कूल हर माह के अंत में होगी शिक्षक-अभिभावकों की बैठक हिमाचल प्रदेश में अब मूल्यांकन परीक्षाओं के बाद 31 दिसंबर और 31 मार्च तक स्कूल खुले रहेंगे। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के साढ़े आठ लाख विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई का निरंतर माहौल बनाए रखने के लिए शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला किया है। शीतकालीन स्कूलों में 31 दिसंबर और ग्रीष्मकालीन स्कूलों में 31 मार्च तक पाठ्यचर्चा और सह पाठ्यक्रम गतिविधियां होंगी। नए शैक्षणिक सत्र के पहले दिन…
गुजरात के सीएम का इस्तीफा: विस चुनाव से 15 महीने पहले मुख्यमंत्री पद छोड़ा
गुजरात के सीएम का इस्तीफा: विस चुनाव से 15 महीने पहले विजय रूपाणी ने मुख्यमंत्री पद छोड़ा न्यूज देश आदेश गुजरात में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के इस्तीफे के बाद राज्य में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। अब नए मुख्यमंत्री को लेकर भी अटकलें लगने लगी हैं। गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वह राज्यपाल से मिलने पहुंचे और अपना इस्तीफा उन्हें सौंप दिया। इसके बाद गुजरात में राजनीतिक हलचल तेज हो गई हैं। बता…
महाविद्यालय में NSUI की रिफ्रेशर पार्टी, अरिकेश जंग रहे मुख्यातिथि
महाविद्यालय में एनएसयूआई की रिफ्रेशर पार्टी, अरिकेश जंग रहे मुख्यातिथि देशआदेश मीडिया गुरु गोबिंद सिंह महाविद्यालय पांवटा साहिब एनएसयूआई की रिफ्रेशर पार्टी भाटिया पैलेस में हुई, जिसमें बतौर मुख्ताथिति हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी सचिव एवं युवा नेता अरिकेश जंग पहुंचे। उनके साथ विशिष्ठ अतिथि हिरदा राम चौहान आंज भोज जॉन अध्यक्ष , एव विशिष्ठ अतिथि रिटायर्ड बीओ इंद्रा चौहान रहे। इस दौरान आए हुए अतिथियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। वहीं, एनएसयूआई की तरह तरह की परफॉर्मेंस मुख्य अतिथि के सामने पेश की गई। एनएसयूआई पांवटा साहिब…
पुलिस ने कालाअंब और पांवटा में दबोचे सट्टेबाज
पुलिस ने कालाअंब और पांवटा में दबोचे सट्टेबाज न्यूज़ देश आदेश पांवटा साहिब पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापामारी कर दो सट्टेबाजों को दबोचा है। पुलिस ने संबंधित थाना क्षेत्र में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पहले मामले में कालाअंब पुलिस ने गश्त के दौरान जोहड़ों के नजदीक आईआईटी कॉलेज के पास सैनी स्वीट शॉप के बाहर अशोक कुमार निवासी शिवालिक कॉलोनी कालाअंब, डाकघर हमीदपुर, तहसील नारायणगढ़ (हरियाणा) को राहगीरों को सट्टा लगाने के लिए उकसाने के आरोप में दबोचा। पुलिस…
डिवाइन विजडम स्कूल में हस्तनिर्मित मिट्टी के खिलौनों की प्रदर्शनी का आयोजन
डिवाइन विजडम स्कूल में हस्तनिर्मित मिट्टी के खिलौनों की प्रदर्शनी का आयोजन देशआदेश मीडिया डिवाइन विजडम स्कूल में प्री प्राइमरी द्वारा ब्राउन डे मनाने के लिए हस्तनिर्मित मिट्टी के खिलौनों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यह जानकारी स्कूल प्रधानाचार्या मीनाक्षी मल्होत्रा ने दी। उन्होंने कहा कि नन्हे-मुन्ने बच्चों एवं उनके परिजनों द्वारा मिट्टी के सुन्दर एवं मनमोहक खिलौने बनाकर प्रदर्शनी में प्रस्तुत किए गए। इस प्रदर्शनी को देखने आए अतिथियों एवं अभिभावकों की नजरें इन खिलौनों से हट नहीं रही थीं। विदित है कि मिट्टी हमारी धरोहर है। विद्यार्थियों…
एसएमसी अध्यापकों के मर्म को समझे सरकार और बनाए स्थाई नीति
एसएमसी अध्यापकों के मर्म को समझे सरकार और बनाए स्थाई नीति उम्मीद फाउंडेशन के उपाध्यक्ष पंकज तन्हा ने मुख्यमंत्री से उठाई मांग बोले, दुर्गम क्षेत्रों में शिक्षा की जोत जलाए हुए हैं एसएमसी अध्यापक देशआदेश मीडिया नाहन। उम्मीद फाउंडेशन ने प्रदेश के दुगर्म स्थानों में कार्यरत एसएमसी अध्यापकों के लिए स्थाई नीति बनाने की मांग की है। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि एसएमसी अध्यापक लंबे अर्से से प्रदेश के दुर्गम स्थानों पर शिक्षा की अलख जलाए हुए हैं। लेकिन उनका खुद का भविष्य अधर में लटका हुआ…
