DSP Surendra Singh Murder: क्या डीएसपी से हुई चूक, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई? पढ़ें- दो अहम सवालों के जवाब नूंह में खनन माफिया के गुर्गों ने मंगलवार को डीएसपी सुरेंद्र सिंह के ऊपर गाड़ी चढ़ाकर हत्या कर दी। इस वारदात के बाद हरियाणा की कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। उधर दो बड़े सवाल ये भी हैं कि क्या डीएसपी अतिरिक्त पुलिस बल के साथ नहीं गए थे? क्या पुलिस फोर्स ने जवाबी कार्रवाई नहीं की, इन सवालों के जवाब पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने दिया…
Year: 2025
धर्मपरिवर्तन को लेकर गुपचुप तरीके से चलाई जा रही ‘पाठशालाएं’
धर्मपरिवर्तन को लेकर गुपचुप तरीके से चलाई जा रही ‘पाठशालाएं’ देश आदेश /DESH ADESH पांवटा साहिब उपमंडल के कुछ गांवों में धर्म परिवर्तन को लेकर एक नया मामला सामने आया है। इस बारे सोशल मीडिया पर भी खासा विरोध देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा की यहां ईसाई मिशनरी गुपचुप तरीके से ‘पाठशालाएं’ चला रही हैं, जिनका उद्देश्य स्थानीय लोगों को प्रार्थना के नाम पर धर्म परिवर्तन की ओर प्रेरित करना है। यह गतिविधियां खासकर दलित और पिछड़ी जाति के लोगों को निशाना बनाकर की जा रही हैं।…
ये कैसा विकास : पांवटा साहिब के अस्पतालों में बैड तो बढ़े, लेकिन स्टाफ नही : हरप्रीत रतन
ये कैसा विकास : पांवटा साहिब के अस्पतालों में बैड तो बढ़े, लेकिन स्टाफ नही : हरप्रीत रतन खुद ऊर्जा कट का विश्व रिकॉर्ड बना रहे ऊर्जा मंत्री, दोषी इलाके की जनता को कह रहे ? महासचिव न्यूज़ देशआदेश पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र पांवटा साहिब में लंबे संघर्ष के बावजूद स्वास्थ्य व्यवस्था की हालत में कोई सुधार नहीं आया है। यहां हड़तालों धरनों के बावजूद भी अपने कार्यकाल में भाजपा सरकार एक मात्र रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था नहीं कर पाई है। ये बात जिला कांग्रेस के निवर्तमान महासचिव हरप्रीत सिंह…
RSS: संघ प्रमुख मोहन भागवत बोले- भारत अद्वितीय नैतिकता वाला एक अमर राष्ट्र है
RSS: संघ प्रमुख मोहन भागवत बोले- भारत अद्वितीय नैतिकता वाला एक अमर राष्ट्र है देशआदेश संघ प्रमुख ने कहा कि भारत में अद्वितीय ‘धर्मत्व’ है जो पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना लोगों, समूहों और प्रकृति को मानव विकास के साथ उचित तरीके से रखता है। विस्तार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने सोमवार को कहा कि भारत अद्वितीय नैतिकता वाला एक ‘अमर’ राष्ट्र है, जो हर जगह शांति लाता है और दुनिया के हर देश को एकजुट रखता है। भागवत महाराष्ट्र के एक मंदिर में एक धार्मिक…
प्रतिभा सिंह: चुनाव घोषणा पत्र में पुरानी पेंशन बहाली होगा प्रमुख मुद्दा
प्रतिभा सिंह: चुनाव घोषणा पत्र में पुरानी पेंशन बहाली होगा प्रमुख मुद्दा कांग्रेस शासित राज्यों में पुरानी पेंशन बहाल कर दी गई है, सत्ता में आए तो बारी हिमाचल की:अग्निहोत्री देेेशआदेश विस्तार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र में पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा प्रमुखता से शामिल किया जाएगा। कांग्रेस के विधायक और नेता अपने क्षेत्रों में लोगों से विचार-विमर्श कर जनता से जुड़े मुद्दों को घोषणा पत्र में स्थान देंगे। इससे पहले पार्टी तय करेगी कि इनमें दमदार मुद्दे…
गाड़ी चोरी के जुर्म में पकड़े तीन शातिर का सोमवार तक पुलिस रिमांड
सोमवार तक तगड़ा रिमांड, गाड़ी चोरी के जुर्म में पकड़े तीन शातिर आरोपी हाजमा पर आर्म्स एक्ट तहत मामला दर्ज, अन्य दो के खिलाफ भी देशआदेश पांवटा पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गाड़ी चोरी के आरोप में बाहरी राज्य सहित अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किए है। इनमें से एक आरोपी के कमरे से एक कट्टा भी बरामद हुआ है, जिसके बाद पुलिस ने उस पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। अन्य दो आरोपी साबिर (20) निवासी साहरनपुर तथा इस्माइल (21) निवासी सहारनपुर उत्तर प्रदेश के…
अनुबंध काल के वरिष्ठता लाभ वापस लेने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक
अनुबंध काल के वरिष्ठता लाभ वापस लेने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, जानें अन्य बड़े फैसले हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने खाद्य आपूर्ति विभाग के कर्मचारियों की अनुबंध काल की गणना के आधार पर वरिष्ठता लाभ वापस लेने के सरकार के फैसले पर रोक लगा दी है। राज्य सरकार ने 3 अप्रैल को अनुबंध काल के वरिष्ठता लाभ वापस लेने के आदेश जारी किए थे। इसी आदेश पर न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर और रंजन शर्मा की खंडपीठ ने रोक लगाई है। खंडपीठ ने कहा कि अगली सुनवाई तक याचिकाकर्ताओं…
डिपुओं से राशन के लिए E-KYC कराना जरूरी
डिपुओं से राशन के लिए ईकेवाईसी कराना जरूरी राशनकार्ड धारक 15 अगस्त तक इकेवाईसी करवाना सुनिश्चित करें:गौतम देशआदेश सिरमौर के सभी राशनकार्ड धारक 15 अगस्त तक ईकेवाईसी करवाना सुनिश्चित करें। यह अपील उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने की। उपायुक्त ने बताया कि जिले में अब तक लगभग 42 प्रतिशत लाभार्थियों की ईकेवाईसी का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जबकि, 58 प्रतिशत लाभार्थी अभी शेष हैं। फिलहाल राशन कार्ड धारकों को बिना ईकेवाईसी के राशन वितरण किया जा रहा है, जबकि आगामी समय में राशन के…
विरोधियों के पास नहीं सुखराम चौधरी के विकास कार्यों का तोड़: भाजयुमों अध्यक्ष
विरोधियों के पास नहीं सुखराम चौधरी के विकास कार्यों का तोड़: भाजयुमों अध्यक्ष बौखलाहट: पांवटा का विकास नहीं पचा न पा रहे, जनता को कर रहे गुमराह:चरणजीत देशआदेश/पांवटा साहिब पाँवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में कुछ राजनीतिक पार्टियां इन दिनों ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी एवं उनके कराएं जा रहे विकास से खासे परेशान दिख रहे। पांवटा का विकास पचा न पाना उन विरोधियों की बौखलाहट से साफ दर्शाया जा रहा है। ऊर्जामंत्री के विरोधी एवं जनता को गुमराह करने वाले सावधान रहना, जनता किसी के झूठे बहकावे में आने वाली नहीं…
बिना बजट नहीं बैठा नीट, एचएएस, नेट प्रशिक्षण का बैच
Himachal News: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के हाथ खड़े, बिना बजट नहीं बैठा नीट, एचएएस, नेट प्रशिक्षण का बैच देशआदेश हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय परिसर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए चल रहे पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र में इस बार बजट न मिलने के कारण नीट, जेईई, बैंक पीओ, यूजीसी नेट और एचएएस के प्रशिक्षण बैच नहीं बैठ पाया है। प्रदेश सरकार की योजनाओं में आरक्षित श्रेणी अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देने को खोले गए इस केंद्र में सरकार के बजट से ही…
