Himachal News: हिमाचल में इसी माह से शुरू होगी 6297 प्री प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती, इन्हें मिलेगी प्राथमिकता देशआदेश हिमाचल प्रदेश में इसी माह से 6,297 प्री प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती शुरू होगी। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने राज्य इलेक्ट्रानिक्स काॅरपोरेशन को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। आउटसोर्स आधार पर शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। नर्सरी टीचर ट्रेनिंग करने वालों को भर्ती में प्राथमिकता मिलेगी। भर्ती प्रक्रिया पूर्व सरकार के समय से फाइलों में…
Home
G.N.M.P. स्कूल के CBSE 10 वीं का शानदार नतीजा
G.N.M.P. स्कूल के CBSE 10 वीं का शानदार नतीजा *बच्चों ने चमकाया स्कूल का नाम, निदेशक बीएस सैनी और प्रधानाचार्या देवेंदर कौर साहनी ने दी बधाई देश आदेश बारहवीं कक्षा के अभूतपूर्व परिणामों के बाद, आज ही दसवीं कक्षा के सीबीएसई बोर्ड के उत्कृष्ट परिणाम भी देखे गए। पिछले दो वर्षों के दौरान लंबे समय तक तालाबंदी और स्कूलों के बंद रहने के कारण, विद्यार्थी, अभिभावक और स्कूल की टीम सभी परीक्षार्थियों के संतोषजनक प्रदर्शन को लेकर बहुत आशंकित थे। दसवीं कक्षा के परिणाम घोषित होने के साथ ही चारों…
द स्कॉलर्स होम स्कूल का सीबीएसई बोर्ड की दसवीं कक्षा का परिणाम शत प्रतिशत
द स्कॉलर्स होम स्कूल का सीबीएसई बोर्ड की दसवीं कक्षा का परिणाम शत प्रतिशत :डॉ नारंग स्कूल प्रधानाचार्या निशा परमार ने बताया कि जब सीबीएससी की बोर्ड की दसवीं कक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल के दसवीं कक्षा के 13 विद्यार्थियों ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के नाम इस प्रकार हैं:- गुरसिमर कौर 96.2% हर्षदवीप कौर 95% वंशिका कोशिश 94.8% प्रियंका वर्मा 94.2% वंश बंसल 93.8% अतीक्ष सूद 93.2% विशाखा ठाकुर 92.8% आयूष गोयल 92.2% रिषभ दूबे…
इतने परिवारों ने भाजपा पार्टी को कहा अलविदा, कांग्रेस पार्टी का थामा दामन:अवनीत
सिंघपुरा-गुरुवाला में डेढ़ दर्जन परिवारों ने भाजपा पार्टी को छोड़कर कांग्रेस पार्टी का थामा दामन:अवनीत देशआदेश आज शनिवार को पांवटा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिंघपुरा-गुरुवाला में राजनीतिक बदलाव की बयार बह रही है। एकसाथ डेढ़ दर्जन परिवारों ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है। यह न सिर्फ़ स्थानीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम है, बल्कि भाजपा के लिए भी एक संकेत है कि जनता की नाराज़गी अब खुलकर सामने आ रही है। कांग्रेस पार्टी के कर्मठ युवा नेता अवनीत सिंह लांबा की अध्यक्षता…
गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने CBSE रिजल्ट में प्राप्त की उपलब्धियां
गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने CBSE रिजल्ट में प्राप्त की उपलब्धियां प्रदेश भर में चमकाया GNMP का नाम, अक्षत, शिवांशु, हितेश ने प्राप्त की उपलब्धियां. धीमान जोड़ी ने GNMP के साथ आंजभोज क्षेत्र का भी किया नाम रोशन देशआदेश गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के अक्षत सिंघल ने सी.बी.एस.ई. की 12 वीं की परीक्षा में 98.6% अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में स्कूल का नाम चमकाया है। इस बारे में जानकारी देते हुए प्रिंसिपल दविंदर कौर साहनी ने बताया कि अक्षय के बाद शिवांशु धीमान एवं…
गिरिपार क्षेत्र में हृदय गति थमने से एक व्यक्ति की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर
गिरिपार क्षेत्र में हृदय गति थमने से एक व्यक्ति की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर देशआदेश विकास खंड पांवटा की ग्राम पंचायत गोजर के निवासी मान सिंह की अचानक हृदय गति रुकने से मौत हो गई। उनका इस तरह से चला जाना न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गहरा आघात है। 52 वर्षीय मान सिंह अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गए हैं। उनके आकस्मिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा…
पांच किमी के दायरे में मर्ज होंगे उच्च और सीसे स्कूल, जानें
Himachal News: पांच किलोमीटर के दायरे में मर्ज होंगे विद्यार्थियों की कम संख्या वाले उच्च और सीसे स्कूल, जानें देशआदेश हिमाचल प्रदेश में पांच किमी के दायरे में विद्यार्थियों की कम संख्या वाले हाई और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मर्ज होंगे। शुक्रवार को सचिवालय में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। निदेशालय से इस बारे में विस्तृत प्रस्ताव देने को कहा गया है। 20 बच्चों की संख्या वाले…
पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में गाजियाबाद की प्रिंटिंग प्रेस का मालिक गिरफ्तार
HP Police Paper Leak Case: पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में गाजियाबाद की प्रिंटिंग प्रेस का मालिक गिरफ्तार देश आदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के लीक हुए पेपर मार्च 2022 में इसी प्रिंटिंग प्रेस में छपवाए गए थे। शैलेंद्र विक्रम सिंह की प्रिंटिंग प्रेस में पेपर कटिंग व बाइंडिंग का काम करने वाले सुधीर यादव की 31 मई को पुलिस पहले ही गिरफ्तारी कर चुकी है। पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में गाजियाबाद की प्रिंटिंग प्रेस के मालिक शैलेंद्र विक्रम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रदेश पुलिस के विशेष…
गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत आर्थिक मदद
*मुख्यमंत्री कन्यादान योजना से साकार हुआ जीतो देवी की बेटियों के विवाह का सपना* देशआदेश प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के लोगों के कल्याण हेतु विभिन्न कल्याणकारी एवं जनहितैषी योजनाएं चलाई गई है, जिसका लाभ प्रदेश के लोगों को किसी ना किसी रूप में प्राप्त हो रहा है। इसी कड़ी में प्रदेश सरकार द्वारा गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। …
Atal Shresth Shahar Yojna: कुल्लू और नाहन नगर परिषद को एक-एक करोड़ पुरस्कार
Atal Shresth Shahar Yojna: कुल्लू और नाहन नगर परिषद को एक-एक करोड़ पुरस्कार देश आदेश वर्ष 2020 में बेहतरीन कार्य के लिए नगर पंचायतों में चौपाल, गगरेट और कोटखाई को क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा पुरस्कार मिला। तीनों नगर पंचायतों को 75, 50 और 25 लाख रुपये मिले। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी अटल श्रेष्ठ शहर योजना में नगर परिषद कुल्लू और नगर परिषद नाहन मालामाल हो गई हैं। विभिन्न क्षेत्र में बेहतरीन कार्य के लिए दोनों नगर परिषदों को एक-एक करोड़ रुपये का पुरस्कार मिला। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं…
