Sep 20, 2024
HIMACHAL

सरकारी और निजी अस्पतालों में आज 24 घंटे बंद रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं

 प्रदेश में आज डॉक्टर सुबह 6 बजे से कल रविवार सुबह 6 बजे तक रहेंगे हड़ताल पर

सरकारी और निजी अस्पतालों में आज 24 घंटे बंद रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं

 

पश्चिम बंगाल में एक मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या मामले के विरोध में हिमाचल प्रदेश के सरकारी और निजी अस्पतालों में ओपीडी बंद रहेंगी।

 

डॉक्टर आज शनिवार को सुबह 6 बजे से रविवार सुबह 6 बजे तक हड़ताल पर रहेंगे। हालांकि, आपात सेवाएं सुचारु रहेंगी।

 

गंभीर मामले आने के बाद ही डॉक्टर को बुलाया जा सकता है।

 

 

प्रदेशभर के सभी डॉक्टर एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

 

प्रदेश चिकित्सा अधिकारी संघ के अध्यक्ष डॉ. राजेश राणा ने कहा कि अस्पतालों में आपात सेवाएं सुचारु रहेंगी। ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी।

बारिश में निकाला कैंडल मार्च
आईजीएमसी की रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने शुक्रवार शाम को कैंडल मार्च भी निकाला। भारी बारिश के बावजूद इस कैंडल मार्च में सैकड़ों की तादाद में डॉक्टर शामिल हुए।

 

महिला चिकित्सक से दुष्कर्म और हत्या मामले पर चिकित्सक अपना विरोध जता रहे हैं। शाम पांच बजे के करीब इंदिरा गांधी मेडिकल काॅलेज (आईजीएमसी) के रेजिडेंट डॉक्टरों ने शेरे पंजाब से डीसी दफ्तर तक कैंडल मार्च निकाला।

 

 

आईजीएमसी आरडीए अध्यक्ष डॉ. हरि मोहन शर्मा और डॉ. शिखिन ने बताया कि जब तक दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में नहीं लाई जाती है, तब तक वह चुप नही बैठेंगे।