Jul 27, 2024
Popular News

शिलाई में आज हाटी महासम्मेलन, खुमली-भोजन स्थल सभी तैयारियां पूर्ण

शिलाई में आज हाटी महासम्मेलन, खुमली-भोजन स्थल सभी तैयारियां पूर्ण

 दशकों से गिरिपार क्षेत्र को जनजातीय क्षेत्र घोषित करवाने के हसीन सपने दिखाने वाले दोनों राजनीतिक दलों को निमंत्रण

खूब मजे लिए वोट की राजनीति कर, अब जनता की बारी

न्यूज़ देशआदेश शिलाई

शिलाई में आज शनिवार 26 फरवरी को होने वाले हाटी महासम्मेलन की  महाखुमली होने जा रही है। इसके लिए सभी तैयारी पूर्ण हो गई है हाटी इकाई शिलाई ने महासम्मेलन में शामिल होने वाले लोगो के लिए खुमली स्थल व भोजन स्थल निर्धारित कर दिए है।

शिलाई के वर्तमान कांग्रेस विधायक व भाजपा के पूर्व विधायक को आमंत्रण

सिरमौर जिला के गिरिपार क्षेत्र की 144 पंचायतो के हाटीयों की होने वाली महाखुमली में 3 लाख लोगों के भविष्य का निर्धारण होगा हाटीयों कि एकजुटता के कारण राजनीतिक नेताओ की भी नींद हराम हो रही है हाटी समिति की इस महाबैठक में शिलाई के वर्तमान कांग्रेस विधायक हर्षवर्धन चौहान व भाजपा के पूर्व विधायक वर्तमान में खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर को भी आमंत्रित किए गए है देखना है कि शनिवार को यह जनप्रतिनिधि उपस्तिथ होते है या नही

हाटी महा खुमली में 144 पंचायतो के लोग पहाड़ी परिधानों में उपस्तिथ होंगे सरकारों के आश्वासनों के वावजूद भी गिरिपार क्षेत्र को जनजातीय क्षेत्र घोषित न किए जाने पर अब हाटी आर पार की लड़ाई लड़ने के मूड में है और सरकार को चुनोती देने को तैयार है महा बैठक में सड़को पर उतरने व आगामी विधान सभा चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया जाएगा

दो प्रमुख राजनीतिक दल दशकों से गिरिपार क्षेत्र को जनजातीय क्षेत्र घोषित करवाने के हसीन सपने दिखाकर वोट की राजनीति करते आएं, अब जनता की बारी

स्मरण रहे कि पिछले कई लोक सभा चुनाव व विधान सभा चुनाव के दौरान प्रदेश के दो प्रमुख राजनीतिक दलों भाजपा व कांग्रेस गिरिपार क्षेत्र के लोगो को कई दशकों से गिरिपार क्षेत्र को जनजातीय क्षेत्र घोषित करवाने के हसीन सपने दिखाकर वोट की राजनीति करते आ रहे है।

भाजपा की प्रदेश व देश मे सरकार होने के बाद भी 144 पंचायतो के लोगो की यह समस्या ज्यों की त्यों है भाजपा के कई केंद्रीय नेता चुनाव के दौरान जनता को इस समस्या के समाधान का आश्वासन दे चुके है