Jul 27, 2024
HIMACHAL

हिमाचल के छह जिलों में 26 से बारिश के आसार

Himachal Weather Update: हिमाचल के छह जिलों में 26 से बारिश के आसार, मैदानी जिलों में 34 डिग्री के पार अधिकतम तापमान

देशआदेश

 प्रदेश में 28 जून के बाद ही मानसून के प्रवेश होने की संभावना है।वहीं, मैदानी जिलों में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है। बारिश का दौर थमते ही प्रदेश के मौसम में गर्मी बढ़ना शुरू हो गई है।

हिमाचल प्रदेश में 28 जून के बाद ही मानसून के प्रवेश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के छह जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में 26 जून से बारिश के आसार हैं। अन्य जिलों ऊना, कांगड़ा, बिलासपुर, हमीरपुर, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में 27 जून तक मौसम साफ रहेगा। 25 जून तक पूरे प्रदेश में धूप खिली रहने का पूर्वानुमान है। गुरुवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। मैदानी जिलों में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है। बारिश का दौर थमते ही प्रदेश के मौसम में गर्मी बढ़ना शुरू हो गई है। अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है।