24 एचएएस अधिकारी इधर से उधर, आठ उपमंडलों के एसडीएम बदले, यहां पढ़ें किसे कहां भेजा गया हिमाचल प्रदेश सरकार ने 24 एचएएस अधिकारियों के तबादला और नियुक्ति की रविवार को अवकाश के दिन अधिसूचना जारी की है। इनमें 8 जगहों सुजानपुर, कुल्लू, बंजार, कफोटा, रामपुर, बैजनाथ, उदयपुर और भरमौर में एसडीएम के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी हुए हैं। हिमाचल विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ज्ञान सागर नेगी होंगे, जबकि नरेश ठाकुर को पॉवर कारपोरेशन निदेशक कार्मिक की स्थायी नियुक्ति दी गई है। हिमफेड के प्रबंध निदेशक जगन ठाकुर…
Author: deshadesh27
ऊर्जा मंत्री ने राजकीय उच्च विद्यालय कण्डेला का किया उद्घाटन, जनसमस्याएं सुनी
ऊर्जा मंत्री ने राजकीय उच्च विद्यालय कण्डेला का किया उद्घाटन, जनसमस्याएं सुनी कंडेला-अंबिवाला सड़क निर्माण को दी प्राथमिकी, कई अन्य घोषणाएं भी देशआदेश पांवटा साहिब: बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री, हिमाचल प्रदेश सुखराम चौधरी ने राजकीय उच्च विद्यालय कण्डेला का उद्घाटन किया व जन समस्याएं सुनी। सर्वप्रथम ऊर्जामंत्री ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को तुरंत अंबिवाला से कंडेला सड़क निर्माण जल्द शुरू करने के निर्देश जारी किए। उन्होंने कंडेला गांव की दोपहरिया खड्ड से वर्षों पुरानी सिंचाई कूहल को जल शक्ति विभाग में डालने को कहा। वहीं बिजली व्यस्था को और…
गोद लिए गांव को भूले जनप्रतिनिधि, 12 परिवार पार्टी छोड़कर कांग्रेस में हुए शामिल
गोद लिए गांव को भूले जनप्रतिनिधि 12 परिवार पार्टी छोड़कर कांग्रेस में हुए शामिल: प्रधान पहल बनी ऊर्जामंत्री की गृह पंचायत, सांसद आदर्श ग्राम योजना मुहिम को जनता ने दिया झटका: चौ. किरनेश देशआदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2019 से 2024 के लिए सांसद आदर्श ग्राम योजना मुहिम को जनता ने झटका दे दिया है। सांसदों ने जिन गांव को गोद लिए थे लेकिन जनता को आज तक नजरअंदाज किया गया।हैं। इससे चिंतित ग्रामीणों ने भाजपा पार्टी को धक्का देकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।हम बात…
हिमाचल में 34 साल बाद बदलने जा रहा लैंड रिकॉर्ड मैनुअल
हिमाचल प्रदेश में 34 साल बाद बदलने जा रहा लैंड रिकॉर्ड मैनुअल, जनता को मिलेगी राहत; जानें सबकुछ हिमाचल प्रदेश में 34 साल बाद लैंड रिकार्ड मैनुअल बदलने जा रहा है। प्रदेश सरकार राजस्व विभाग के नए संस्करण के प्रकाशन की तैयारियों में जुटी है। इस मैनुअल में राजस्व विभाग के अधिकारियों और जनता के अधिकारों की विस्तृत जानकारी होगी। डिमार्केशन, जमीन का बंटवारा, ततीमा, जमाबंदी बनाए जाने के नियम होंगे। लोगों को प्रमाणपत्र कितने दिन में दिया जाना है, इसका विस्तृत ब्योरा होगा। अगर अधिकारी…
हिमाचल के छह जिलों के फैला लंपी स्किन रोग, 40 पशुओं की मौत,
Lumpy Skin Disease: हिमाचल के छह जिलों के फैला लंपी स्किन रोग, 40 पशुओं की मौत, रिपोर्ट में हुई पुष्टि देशआदेश प्रदेश में अभी तक 40 पशुओं की इस रोग से मौत हो चुकी है, जबकि प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में 590 पशुओं में लंपी स्किन रोग पाया गया है।इसका खुलासा भोपाल से आई रिपोर्ट में हुआ है। हिमाचल के ऊना, हमीरपुर और कांगड़ा जिले के बाद अब शिमला, सोलन और सिरमौर में भी पशु भी लंपी स्किन रोग की चपेट में आ गए हैं। प्रदेश में अभी…
कंडेला गांव में भाजपा को बड़ा झटका, 14 परिवार हुए कांग्रेस में शामिल
कंडेला गांव में भाजपा को फिर लगा बड़ा झटका 14 परिवारों ने भाजपा को किया बाय-बाय देशआदेश आंज भोज कांग्रेस के अध्यक्ष हिरदाराम की अध्यक्षता कंडेला गाँव में कांग्रेस ने जनसंपर्क अभियान चलाया गया वही विशेष तौर पर पूर्व विधायक पांवटा साहिब एवम हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष चौधरी किरनेश जंग भी उपस्थित रहे। वहां पहुंचने पर पूर्व विधायक का स्थानीय लोगों के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। अपने संबोधन में बोलते हुए पूर्व विधायक ने सबसे पहले स्थानीय लोगों का स्वागत के लिए धन्यवाद किया । बीजेपी पार्टी और…
डिवाइन विजडम स्कूल में मातृ दिवस पर कार्यक्रम द्वारा माँ को नमन
डिवाइन विजडम स्कूल में मातृ दिवस पर कार्यक्रम द्वारा माँ को नमन माँ का निस्वार्थ प्रेम और अटूट विश्वास एक परिवार के जीवन की नींव है जो पीढ़ियों तक चलती है। यह उनके अथक प्रयासों पर विचार करने और उन्हें वह प्रशंसा दिखाने का समय है जिसकी वे वास्तव में हकदार हैं। उनके प्रति प्रेम और सम्मान को व्यक्त करने हेतु स्कूल द्वारा अपनाए 8 सूत्रीय शैक्षिक कार्यक्रम के अंतर्गत अचीवमेंट हाऊस की ओर से मातृ दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। …
ज़िला सिरमौर की पांचो सीटे जिताएंगे पंच परमेश्वर: अजय मेहता
ज़िला सिरमौर की पांचो सीटे जिताएंगे पंच परमेश्वर: अजय मेहता देशआदेश भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के अंतर्गत ज़िला में पंच परमेश्वर सम्मेलनों का हर मण्डल में आयोजन किया गया। पांचो मंडलो के भाजपा समर्थित पंच, सरपंच, बीडीसी सदस्य, ज़िला परिषद सदस्यों ने इन सम्मेलनों में बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रमों में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, सचिव तिलक राज, ज़िला अध्यक्ष विनय गुप्ता, ज़िला प्रभारी, व क्षेत्रीय विधायक एवम प्रत्याशी विशेष रूप से उपस्थित रहे। पंचायती राज प्रकोष्ठ के इन सम्मेलन में पंच परमेश्वरो से आवाहन किया गया कि भारत…
भारत-पाकिस्तान में तनाव का असर, सभी गांवों में रात को बंद रहेगी लाइट
Himachal: भारत-पाकिस्ता में तनाव का असर, सभी गांवों में रात को बंद रहेगी लाइट; पंचायतों को निर्देश जारी गांवों में सोलर लाइटों को ढका गया। विस्तार भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच हिमाचल प्रदेश सरकार ने सभी पंचायतों को जरूरी निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत हिमाचल के सभी गांवों में रात के समय सभी घरों की लाइट बंद रखने और स्ट्रीट व सोलर लाइटों को काले कपड़े से ढकने को कहा गया है। इसी कड़ी में, उपायुक्त सोलन ने एहतियातन जिले की सभी पंचायतों को…
खेतों से घास हटाने का कार्य मनरेगा में डालें
खेतों से घास हटाने का कार्य मनरेगा में डालें देशआदेश बेरछा पंचायत की ग्राम सभा में खेती को खरपतवार से बचाने के लिए एक प्रस्ताव पारित करके सरकार को भेजा है। इसमें उन्होंने खेतों से घास की निराई करने का कार्य भी मनरेगा से करवाने की मांग रखी है। अभी तक किसान फसल से घास खत्म करने के लिए रसायन का इस्तेमाल करते है। इससे जमीन की उपजाऊ शक्ति खत्म हो रही है, वहीं खाने की वस्तुओं में भी जहर मिल रहा है। पंचायत ने तर्क दिया है कि…
