नाग देवता मंदिर ग्राउंड में क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न, TRISH_ACADEMY का खिताब पर कब्जा ऊर्जामंत्री ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में की शिरकत, खिलाड़ियों को किया सम्मानित न्यूज़ देशआदेश पांवटा साहिब आज *मुख्य अतिथि* के रूप में श्री नाग देवता मंदिर ग्राउंड में आए उनके साथ पंचायत के प्रधान प्रेम सिंह भी ग्राउंड पर पधारे, और उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहने की सलाह दी और ग्राउंड को दुरुस्त करने का वादा किया और पंचायत की सभी सड़कों को भी दुरुस्त करने का वादा किया। आज…
Author: deshadesh27
ऑनलाइन होंगे परिवार रजिस्टर, पंचायत सचिव के चक्कर काटने से मिलेगा छुटकारा
नई सुविधा: अब ऑनलाइन होंगे परिवार रजिस्टर, पंचायत सचिव के चक्कर काटने से मिलेगा छुटकारा न्यूज़ देशआदेश शिमला सार प्रदेश सचिवालय में हुई बैठक में मुख्य सचिव रामसुभग सिंह ने परिवार रजिस्टर ऑनलाइन करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए रामसुभग ने ग्रामीण विकास विभाग के निदेशक की अध्यक्षता में एक कमेटी भी गठित की है। हिमाचल प्रदेश में अब परिवार रजिस्टर को ऑनलाइन किया जाएगा। ग्रामीण विकास विभाग के साथ मिलकर आईटी विभाग सॉफ्टवेयर बनाएगा। तीन महीने में इसका डाटा बेस तैयार किया जाएगा। परिवार रजिस्टर ऑनलाइन होने से…
10 जुलाई को तीन विस सीटों पर होगा मतदान, नतीजे 13 जुलाई को आएंगे
भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने झोंकी ताकत, देहरा बनी हॉट सीट हिमाचल प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के प्रचार के अंतिम दौर में भाजपा और कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। सोमवार को प्रचार थम जाएगा तो इससे पहले भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने फील्ड में सक्रियता बढ़ा दी है। निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे के बाद देहरा, नालागढ़ और हमीरपुर सीटें खाली हुईं, जिसके बाद तीनों निर्दलीय विधायक भाजपा टिकट पर लड़ चुनाव रहे हैं। इस समय देहरा हॉट सीट बनी…
हेंवणा (कमरऊ) के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना, एक कि मौत एक घायल:हरदीप
हेंवणा (कमरऊ) के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना, एक कि मौत एक घायल न्यूज़ देशआदेश पांवटा साहिब एनएच 707 शिलाई विधानसभा क्षेत्र के तहत गांव हेंवणा (कमरऊ) के पास आज सुबह 4 बजे के लगभग कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। कार दुर्घटना में एके व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को 108 की मदद से प्राथमिक उपचार के लिये सिविल अस्पताल पांवटा लाया गया। क्षेत्र में शोक की लहर है। 108 पायलट हरदीप सिंह और ईएमटी…
पेड़ से गिरकर 13 साल के किशोर की मौत
पेड़ से गिरकर 13 साल के किशोर की मौत न्यूज़ देश आदेश सिरमौर उपमंडल संगड़ाह की ग्राम पंचायत लाना पालर के गांव डुंगी में 13 वर्ष के एक किशोर की पेड़ से गिरकर मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अशोक पुत्र सुभाष चंद अपने घर से शाम के समय पशुओं के लिए चारा लेने गया था। वह बिहुल के पेड़ से पत्ती काट ही रहा था कि उसका पेड़ से संतुलन बिगड़ने के कारण करीब 40 फिट नीचे गिर गया। उसके सिर में गहरी चोट लगने से वह बेसुध…
दरक रहे पहाड़, चलती बस की छत पर गिरी चट्टान, बाल-२ बचे यात्री
बड़ग से नौहराधार जा रही थी निजी बस, हादसे में दो सवारियां घायल देशआदेश थाना क्षेत्र संगड़ाह के अंतर्गत शनिवार की सुबह उस समय एक बड़ा हादसा होने से टल गया जब पहाड़ी से एक भारी भरकम चट्टान बस की छत पर आ गिरी। इस दौरान चट्टान बस की छत के कुछ हिस्से को क्षतिग्रस्त करते हुए ऊपर ही अटक गई। यदि इस दौरान चट्टान नीचे आ जाती या फिर बस के ऊपर गिरने के बाद बस को अनियंत्रित कर देती तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस दौरान एक…
बिजली बोर्ड कर्मियों के लिए राहत की खबर: नया वेतनमान देने के लिए बनाई कमेटी
बिजली बोर्ड कर्मियों के लिए राहत की खबर: नया वेतनमान देने के लिए बनाई कमेटी बिजली बोर्ड ने नया वेतनमान देने के लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को नया वेतनमान दिया जाने पर फैसला लिया जाएगा। न्यूज़ देशआदेश शिमला राज्य बिजली बोर्ड के करीब 40 हजार कर्मचारियों और पेंशनरों को नया वेतनमान देने के लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है। कमेटी मामले के आकलन के बाद अपनी रिपोर्ट सौंपेंगी। नए वेतनमान को देने के बाद बोर्ड की आर्थिक…
पुरुवाला: खनन माफिया पर वन विभाग की लगातार कार्रवाई
पुरुवाला: खनन माफिया पर वन विभाग की लगातार कार्रवाई अवैध खनन करते पकड़ा ट्रैक्टर, 18760 रुपए वसूला जुर्माना न्यूज़ देशआदेश पांवटा साहिब वन परिक्षेत्र भगानी के अंतर्गत आने वाले वन थाना पुरुवाला की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। विभाग की टीम ने गिरी नदी से अवैध खनन करते हुए एक ट्रैक्टर जब्त कर जुर्माना राशि वसूली गई है। जानकारी के अनुसार वन थाना पुरुवाला के अंतर्गत आने वाले बांगरण पुल के निकट रात के समय कुछ माफिया अवैध खनन कर सरकार को चुना लगा रहे थे।…
उद्यम मंत्रालय द्वारा बेसिक कम्प्यूटर कोर्स पूरा होने पर छात्रों को बांटे गए सर्टिफिकेट
JPREC&T INSTITUTE पांवटा साहिब में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा बेसिक कम्प्यूटर कोर्स पूरा होने पर छात्रों को बांटे गए सर्टिफिकेट देश आदेश JPREC&T INSTITUTE पांवटा साहिब में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा बेसिक कम्प्यूटर कोर्स पूरा होने पर छात्रों को सर्टिफिकेट बांटे गए है। यह जानकारी जेपीआरईसी निदेशक शम्मी शर्मा ने दी है। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से निशुल्क कार्यक्रम था जो सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा आयोजित संवाददाता-सह-कौशल विकास कार्यक्रम (ई-एसडीपी), दिनांक 12/01/2024 से 23/02/2024 तक, विषय बेसिक कंप्यूटर्स…
हिमाचल के शिक्षण संस्थानों में हिजाब पहनकर आने पर नहीं मिलेगी एंट्री
सूबे में स्कूल खुलने से पहले शिक्षामंत्री का अहम बयान, ड्रेस कोड में आएंगे बच्चे, शैक्षणिक संस्थानों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता बनी रहनी चाहिए। न्यूज़ देशआदेश शिमला हिमाचल प्रदेश में स्कूल और कॉलेजों में हिजाब पहन कर बच्चों को आने पर एंट्री नहीं मिलेगी। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने यह बयान दिया है। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में ड्रेस कोड के मुताबिक ही आना होगा और शिक्षण संस्थानों में हिजाब की इजाजत नहीं है। कर्नाटक में कॉलेज में हिजाब को लेकर विवाद और सूबे में स्कूल खुलने से…
