कुछ दिन पहले सुधीर शर्मा ने जान के खतरे को लेकर बात की थी: वीर बहादुर विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला से कांग्रेस विधायक सुधीर शर्मा को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद उनके आवास के बाहर हथियारों से लैस क्यूआरटी को तैनात कर दिया गया है। एएसपी कांगड़ा वीर बहादुर ने बताया कि कुछ दिन पहले सुधीर शर्मा ने जान के खतरे को लेकर बात की थी। उनके निजी स्टाफ के मोबाइल फोन पर धमकी भरे मैसेज भी मिले हैं। पुलिस कॉल की जांच कर रही है और…
Author: deshadesh27
धारटीधार से चांदनी के बीच गिरी नदी पर 17 करोड़ की लागत से बनेगा डबललेन पुल: अधिशासी अभियंता
धारटीधार से चांदनी के बीच गिरी नदी पर 17 करोड़ की लागत से बनेगा डबललेन पुल: अधिशासी अभियंता दो विधानसभा क्षेत्रों को आपस में जोड़ेगा गिरिपुल।विभाग ने स्वीकृति को भेजी डीपीआर। देश आदेश पांवटा साहिब जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों को आपस में जोड़ने के लिए गिरी नदी पर शीघ्र ही एक आधुनिक पुल का निर्माण किया जाएगा। धारटीधार क्षेत्र की बनेतहल्द्वाडी पंचायत के कुडलाखढक से चांदनी के बीच 210 मीटर लंबे पुल के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। विभाग ने पुल निर्माण की डीपीआर तैयार करवा कर…
बदलेगा मौसम, पांच दिनों तक बारिश-बर्फबारी के आसार
हिमाचल में पांच दिनों तक बारिश-बर्फबारी के आसार, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बदलेगा मौसम न्यूज़ देशआदेश हिमाचल प्रदेश में फिर से मौसम बदलने वाला है। सोमवार से 2 मार्च तक बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने का पूर्वानुमान जताया गया है। इस दौरान तापमान में कमी होने से ठंड बढ़ेगी। शनिवार रात को शिमला और सोलन का न्यूनतम पारा शून्य रहा। प्रदेश के नौ क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान माइनस में रिकॉर्ड हुआ। रविवार शाम तक प्रदेश में तीन नेशनल…
बारूदी धमाके के मलबे से मोटरसाइकिल सवार दंपति और मासूम घायल
बारूदी धमाके के मलबे से मोटरसाइकिल सवार दंपति और मासूम घायल देश आदेश ब्यूरो मीनस राष्ट्रीय उच्चमार्ग 707 पर पथरीली पहाड़ी तोड़ने के लिए चल रहे ब्लास्टिंग कार्य के बीच मोटरसाइकिल पर सवार दंपति और मासूम बुरी तरह जख्मी हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोनहाट पहुंचाया गया जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उच्च स्वास्थ्य संस्थान रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक गत सोमवार देर शाम मीनस के समीप बारूदी ब्लास्टिंग करते समय निजी कंपनी की ओर से लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। इस ब्लास्टिंग…
मिशन रिपीट: प्रदेश में विकास के दम पर भाजपा सरकार, फिर एक बार- सुखराम चौधरी
मिशन रिपीट: प्रदेश में विकास के दम पर भाजपा सरकार, फिर एक बार- सुखराम चौधरी लोक निर्माण विभाग के पांवटा विश्राम गृह में भाजपा मंडल पांवटा की मासिक बैठक संपन्न, कार्यकर्ता अभी से अपनी कमर कस लें। देश आदेश पांवटा साहिब भारतीय जनता पार्टी मंडल पांवटा साहिब की मासिक बैठक में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि विकास के दम पर हिमाचल में भाजपा मिशन रिपीट करेगी। इसके लिए सभी कार्यकर्ता अभी से अपनी कमर कस लें। बता दें कि मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल पांवटा साहिब की…
वजन कंट्रोल, बीपी और शुगर में रामबाण ‘कंगनी मिलेट’,
वजन कंट्रोल, बीपी और शुगर में रामबाण ‘कंगनी मिलेट’, गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए भी गुणकारी न्यूज़ देशआदेश सार बच्चों में एनीमिया की कमी को कम करने के लिए मिलेट कंगनी का प्रयोग किया जा सकता है। वहीं इसे औषधीय प्रयोग में भी लाया जाता है। कंगनी मोटापा कम करने में भी काफी फायदेमंद है। यह एक प्रकार से एंटीऑक्सिडेंट है और काफी पौष्टिक अनाज है। दक्षिण भारत में उगने वाली मिलेट कंगनी (फॉक्सटेल) का सेवन एनीमिया, उच्च रक्तचाप और शुगर के लिए रामबाण है। यही नहीं, कंगनी मोटापा…
59 शहरों के लिए बनेगा नया डेवलपमेंट प्लान, सरकार ने लिया फैसला
राज्य में प्लान के साथ भवन के निर्माण की जरूर:धर्माणी हिमाचल प्रदेश के 59 शहरों के लिए नया डेवलपमेंट प्लान बनाया जाएगा। भवन बनाने के लिए स्ट्रक्चर डिजाइन और इंजीनियर की रिपोर्ट होना जरूरी होगी। राज्य में प्राकृतिक आपदा से सबक लेते हुए सरकार इस पर योजना तैयार कर रही है। शिमला डेवलपमेंट प्लान की तर्ज पर शहरी निकायों के लिए भवन बनाने का यह प्लान बनेगा। विधानसभा में भी इस मामले पर विस्तृत चर्चा हुई है। प्राकृतिक आपदा में जो मकान गिरे व क्षतिग्रस्त हुए हैं, उनका मुख्य कारण…
बच्चों का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगा भीड़ ने स्कूल पर किया हमला, बाल-बाल बचे टीचर और छात्र
बच्चों का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगा भीड़ ने स्कूल पर किया हमला, न्यूज देश आदेश डेस्क सार हिंदू संगठनों का आरोप है कि स्कूल में बच्चों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। स्कूल को लेकर एक पर्चा भी प्रसारित किया जा रहा है, जिसमें लिखा है कि आठ हिंदू बच्चों का धर्म परिवर्तन कर उन्हें ईसाई बनाया गया। पुलिस ने बताया कि हमला सोमवार सुबह मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के गंज बासौदा के सेंट जोसेफ स्कूल पर किया गया। हालांकि, इस हमले में बच्चों व स्कूल स्टॉफ को…
नाया में शुनकुटा बिरादरी मिलन समारोह, शराब का सेवन किया तो बिरादरी से होंगे बाहर
नाया में शुनकुटा बिरादरी मिलन समारोह, शराब का सेवन किया तो बिरादरी से होंगे बाहर समारोह में दो राज्यों के 73 गांव के करीब 1200 से अधिक शुनकुटा बंधुओं ने लिया हिस्सा, लिए कई ऐतिहासिक निर्णय देश आदेश शिलाई बूढ़ी दिवाली के अवसर पर जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के नाया गांव में शुनकुटा बिरादरी मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस ऐतिहासिक मिलन समारोह में जिला सिरमौर के अलावा उत्तराखंड और शिमला जिला के शुनकुटा बिरादरी के 73 गांव के ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। नाया में आयोजित इस शुनकुटा बंधु…
महादेव एकादश कमरऊ और चूड़ेश्वर शिव शक्ति एकादश ने जीते मैच
महादेव एकादश कमरऊ और चूड़ेश्वर शिव शक्ति एकादश ने जीते मैच न्यूज देशआदेश पांवटा साहिब के एमसी खेल मैदान में वीर शिवाजी उत्तर भारतीय खेल प्रतियोगिता में महादेव एकादश कमरऊ और चूड़ेश्वर शिव शक्ति एकादश कमरऊ ने मैच जीते। आयोजक मधुकर डोगरी ने कहा कि महादेव एकादश कमरऊ टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवा कर 173 रन बनाए। देवीचंद ने 73 रनों का शानदार पारी खेली। शूरवीर ने 24, गंभीर ने 21 व पारस ने 19 रन बनाए। महेंद्र ने पांच विकेट, सचिन, योगेश व वीरेंद्र ने…
